
योग दिवस पर दिल्ली यूनिवर्सिटी नहीं पहुंच पाए धर्मेंद्र प्रधान, छात्रों ने दिखाए काले झंडे
AajTak
योग दिवस पर आज शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोग्राम में पहुंचना था, लेकिन छात्रों ने काले झांडे दिखाकर जमकर उनका विरोध किया और कहा कि भ्रष्ट और अहंकारी शिक्षा मंत्री का हमारे विश्वविद्यालय में स्वागत नहीं है! धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए! NTA को खत्म करो!
नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि नीट में गड़बड़ियों की जांच होगी और आज योगा दिवस पर वह दिल्ली यूनिवर्सिटी में जाने वाले थे. जब छात्रों को उनके आने की खबर हुई तो विरोध में सभी से काले झंडे फहराना शुरू कर दिए. इसके बाद शिक्षा मंत्री ने दिल्ली विश्विविद्यालय की विजिट कैंसिल कर दी.
दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों ने विरोध जताते हुए कहा कि उन्होंने और उनकी एनटीए ने छात्रों के भविष्य को खतरे में डाल दिया है. आइसा कार्यकर्ताओं ने डीयू के छात्रों के साथ मिलकर काले झंडे लहराए और विश्वविद्यालय में उनकी उपस्थिति का विरोध किया. आजतक से बात करते हुए छात्रों ने बताया कि विरोध के डर से शिक्षा मंत्री कार्यक्रम में आए ही नहीं है.
शिक्षा मंत्री का इस्तीफा चाहते हैं छात्र
NEET और अब UGC-NET में हुए घोटाले ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के भ्रष्टाचार को पूरी तरह से उजागर कर दिया है और धर्मेंद्र प्रधान ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में जो बहाने और जुमले दिए हैं, वे पर्याप्त नहीं होंगे शिक्षा मंत्री को अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करनी चाहिए और इस्तीफा देना चाहिए. छात्र NTA को तुरंत खत्म करने की मांग करते हैं! भ्रष्ट और अहंकारी शिक्षा मंत्री का हमारे विश्वविद्यालय में स्वागत नहीं है! धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए! NTA को खत्म करो! ReNEET 2024!
आजतक से बातचीत में शिक्षा मंत्री ने मानी अपनी गलती

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












