
योगी सरकार के विज्ञापन में कोलकाता की तस्वीर, यूपी के 'विकास' पर विपक्ष की चुटकी
AajTak
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार (Yogi Adityanath) के एक विज्ञापन को लेकर विपक्षी दलों ने हमला बोल दिया है. विज्ञापन में जिन तस्वीरों को लगाया गया, वह तस्वीरें पश्चिम बंगाल में कोलकाता की बताई जा रही हैं.
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार (Yogi Adityanath) के एक विज्ञापन को लेकर विपक्षी दलों ने हमला बोल दिया है. विज्ञापन में जिन तस्वीरों को लगाया गया, वह तस्वीरें पश्चिम बंगाल में कोलकाता की बताई जा रही हैं. इसी मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस, सपा आदि ने यूपी सरकार पर निशाना साधा है. टीएमसी ने उत्तर प्रदेश और बीजेपी के विकास के दावे को खोखला बताते हुए सियासी हंगामा शुरू कर दिया. टीएमसी सांसद और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ के लिए यूपी को बदलने का मतलब ममता बनर्जी के नेतृत्व में बंगाल में किए गए बुनियादी ढांचे से तस्वीरों को चोरी करना और उन्हें अपने रूप में इस्तेमाल करना है. ऐसा लगता है कि डबल इंजन मॉडल बीजेपी के सबसे मजबूत राज्य में बुरी तरह विफल हो गया है. बाबा जी बंगाल का काम यूपी का बता रहे हैं ! लगता है पश्चिम बंगाल का नाम बदल कर उत्तर प्रदेश रखने जा रहे? आज कल "दम मारो दम" वाला प्रसाद पूरे यूपी सचिवालय में फैल चुका है pic.twitter.com/cNIw1uBUCa किसी ट्वीट में ‘प्रतीकात्मक तस्वीर’ डालने पर गंभीर धाराओं में मुक़दमे लिख देने वाली उत्तरप्रदेश पुलिस आज बताए कि अगर मुख्यमंत्री अन्य राज्यों से तस्वीरें चुराकर बाक़ायदा विज्ञापन देते हैं, अन्य सरकारों द्वारा दी गयी नौकरियों को अपना बता विज्ञापन देते हैं, तो उनपर कार्यवाही होगी?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











