
योगी आदित्यनाथ: संत से सियासत और यूपी की सत्ता के शीर्ष तक योगी का 'अजय' पथ!
AajTak
अजय सिंह बिष्ट ने साल 1994 में बसंत पंचमी के दिन योग की दीक्षा ली थी और तब से उनका नाम योगी आदित्यनाथ हो गया था. साल 1998 में सबसे कम उम्र के सांसद निर्वाचित हुए योगी साल 2017 में पहली बार यूपी के सीएम बने थे.
उत्तर प्रदेश की सियासत के कई मिथक तोड़ते हुए योगी आदित्यनाथ लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं. गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश का राजनीतिक इतिहास बदल दिया है. पौड़ी गढ़वाल के एक सुदूर पहाड़ी गांव में जन्में एक लड़के की देश के सबसे अधिक आबादी वाले सूबे की सत्ता के शीर्ष पद पर लगातार दूसरी बार ताजपोशी हो रही है.
योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड के पौड़ी जिले की यमकेश्वर तहसील के पंचूर गांव से निकलकर नाथ संप्रदाय के संत बने. योगी आदित्यनाथ के संन्यास लेने से पहले उनका नाम अजय सिंह बिष्ट था. 5 जून 1972 को पंचूर में जन्में योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट वन विभाग में रेंजर थे. योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी गांव में ही रहती हैं. योगी आदित्यनाथ चार भाई और तीन बहनें हैं. योगी आदित्यनाथ के दो भाई कॉलेज में नौकरी करते हैं जबकि एक भाई सेना की गढ़वाल रेजिमेंट में सूबेदार है. योगी ने अपनी शुरुआती शिक्षा गांव के ही स्कूल से ली.
सहेज कर रखी हैं योगी की यादें
योगी आदित्यनाथ के घर में आज भी उनकी यादें सहेज कर रखी गई हैं. योगी आदित्यनाथ को तस्वीरें खिंचवाने का शौक था. उनके बचपन और गोरखनाथ मठ में दीक्षा लेने की तस्वीरें भी रखी हुई हैं. पढ़ाई के दौरान सीएम योगी की ओर से बनाए गए नोट्स भी घर में सहेज कर रखे गए हैं. योगी ने जिस कमरे में बचपन गुजारा, आज भी गांव आने पर उसी में रुकते हैं. सबसे छोटे भाई महेंद्र बताते हैं कि वे पढ़ाई पर बहुत जोर देते हैं. लड़कियों की शिक्षा पर उनका खासा जोर रहता है. उन्होंने गांव में लड़कियों के लिए डिग्री कॉलेज भी खुलवाया है.
शर्मीले स्वभाव के थे योगी आदित्यनाथ
योगी आदित्यनाथ को जानने वाले बताते हैं कि वे शुरू से ही शर्मीले स्वभाव के थे, इसी कारण घर में भी बहुत कम बात किया करते थे. उन्होंने अपनी अधिकतर पढ़ाई घर से बाहर रहकर ही की. कक्षा 9 में वे इंटर कॉलेज चमकोटखाल में हॉस्टल में रहें. वे शनिवार की शाम को कॉलेज से घर आते और सोमवार की सुबह-सुबह एक हफ्ते का राशन लेकर फिर हॉस्टल चले जाते. उनके साथ गांव का ही एक लड़का और पढ़ता था. योगी आदित्यनाथ तब गांव के लड़के के साथ ही रहते थे. गणित के सवालों को वे जल्दी से समझते और हल किया करते थे.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.




