
योगनगरी ऋषिकेश में 52 फीट ऊंचा कूड़े का पहाड़, कचरे से कैसे बचेगा हिमालय?
AajTak
इन दिनों पहाड़ों पर बर्फ गिर रही है. सब बर्फबारी का मजा लेना चाहते हैं. गर्मी में पहाड़ पर मैगी खाकर फोटो डालना मोबाइल संस्कृति की परंपरा बन चुकी है. लेकिन हिमालय के उन्हीं शहरों में कूड़े का पहाड़ क्यों बनाया जा रहा है? हिमालय की शिवालिक ऋंखला से घिरे ऋषिकेश के लोगों ने आजतक को चिट्ठी लिखी. ऐसे में जरूरी है कि पूरे देश में इस समस्या को सबके सामने लाया जाए.
छोटे शहरों में नगर पालिका, नगर निगम की गाड़ी घरों से कचरा लेने आती है. 'गाना बजता है, गाड़ी वाला आया घर से कचरा निकाल'. इस गाने पर मीम तो बहुत बन गए. रील भी बहुत बन गई. लेकिन फिर भी आज हिमालय की तलहटी से लेकर ऊपर तक कूड़े का पहाड़ बनता जा रहा है. ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि ऐसा कौन कर रहा है? अगर इसे अभी से हटाया नहीं गया तो सांस्कृतिक, धार्मिक से लेकर सामाजिक ढांचे तक पर भविष्य में मुसीबतों का बहुत बड़ा पहाड़ टूटकर गिरेगा.
दरअसल, इन दिनों पहाड़ों पर बर्फ गिर रही है. सब बर्फबारी का मजा लेना चाहते हैं. गर्मी में पहाड़ पर मैगी खाकर फोटो डालना मोबाइल संस्कृति की परंपरा बन चुकी है. लेकिन हिमालय के उन्हीं शहरों में कूड़े का पहाड़ क्यों बनाया जा रहा है? हिमालय की शिवालिक ऋंखला से घिरे ऋषिकेश के लोगों ने आजतक को चिट्ठी लिखी. ऐसे में जरूरी है कि पूरे देश में इस समस्या को सबके सामने लाया जाए. गंगा किनारे, हिमाचल की तलहटी वाले ऋषिकेश को कूड़े के पहाड़ से आजादी दिलाई जाए.
दिल्ली में अक्सर कूड़े के पहाड़ की चर्चा होती रहती है. लेकिन अब ये कूड़े का पहाड़ वहां बना है, जहां गंगा बहती है. कचरानुमा ऊंचा पहाड़ वहां खड़ा है, जहां से हिमालय दिखता है. ऋषिकेश के बीचों बीच कूड़े का पहाड़ बन चुका है, जहां लोग गंगा में रिवर राफ्टिंग करने के लिए जाते हैं. ये कूड़ा उसी ऋषिकेश का है, जहां लोग मैदानी इलाकों में थकान महसूस करने के बाद तरोताजा होने गंगा किनारे जाते हैं. ये कूड़ा उसी ऋषिकेश का है, जो ऋषियों की तपोस्थली, योग की मशहूर स्थली कहा जाता है.
ऋषिकेश में 22 साल से खड़ा होता जा रहा कूड़े का पहाड़
ऐसे में अब ऋषिकेश के लोग ही पूछ रहे हैं कि उन्हें क्यों उनके घरों के पास ही हिमाचल की तलहटी में कूड़े का पहाड़ ऊंचा और ऊंचा किया जा रहा है? इसीलिए ऋषिकेश में 22 साल से खड़े होते कूड़े के पहाड़ की समस्या के बारे में बताना जरूरी है. क्योंकि गंगा नदी से केवल 70 मीटर की दूरी पर सैकड़ों टन कूड़ा इकट्ठा है. ऋषिकेश में कूड़े का पहाड़ है. जिस ऋषिकेश में लोग राफ्टिंग,कैंपिंग, योगा, शांति के नाम पर जाते हैं, उसी ऋषिकेश के लोगों के सामने दो दशक में धीरे धीरे खड़ा होता कूडे का पहाड़ मुसीबत बनता जा रहा है. इसकी ऊंचाई 52 फीट से ज्यादा अब बताई जाती है.
पहाड़ों पर धीरे धीरे जमा होता कूड़े का पहाड़ है ऋषिकेश से लेकर केदारनाथ तक में पहाड़नुमा चिंता खड़ी करता जा रहा है. कोर्ट तक जिस कूड़े को लेकर चिंतित है, वहां अब सरकार कहती है कि लालपानी में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट वाला प्लांट तैयार होते ही जल्द ही इस कूड़े को वहां पहुंचाया जाएगा.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.




