
ये है दुनिया का सबसे बदहाल देश, जानें क्या है इंडिया की रैंकिंग
AajTak
दुनिया के जाने माने अर्थशास्त्री स्टीव हैंके के एनुअल मिजरी इंडेक्स (HAMI)में जिम्बाब्वे को पहला स्थान दिया गया है. इंडेक्स के अनुसार, जिम्बाब्वे दुनिया का सबसे ज्यादा बदहाल देश है, जहां नाखुश लोगों की संख्या ज्यादा है. लिस्ट में सीरिया और सुडान जैसे देशों का नाम भी शामिल है.
दुनिया के सबसे बदहाल देशों की लिस्ट में अफ्रीकी देश जिम्बाब्वे को पहला स्थान मिला है. जाने माने अर्थशास्त्री स्टीव हैंके के एनुअल मिजरी इंडेक्स (HAMI) के अनुसार, मौजूदा समय में जिम्बाब्वे आर्थिक तौर पर दुनिया का सबसे बदहाल देश है, जहां अधिकतर लोग नाखुश हैं. चौंकाने वाली बात है कि जिम्बाब्वे के हालात युद्ध झेल रहे यूक्रेन, सीरिया और सुडान से भी खराब है.
जिम्बाब्वे के इस हाल के पीछे कई कारण हैं, जिसमें देश में बढ़ती महंगाई, ज्यादा बेरोजगारी दर, ज्यादा उधार ब्याज दर का होना भी शामिल है. इसके साथ ही स्टीव हैंके ने देश की ऐसी हालत करने में जिम्बाब्वे की सत्ताधारी पार्टी ZANU-PF और सरकारी नीतियों को भी जिम्मेदार बताया है.
स्टीव हैंके के एनुअल मिजरी इंडेक्स में 157 देशों को रैंक दी गई है, जिसमें भारत का नाम भी शामिल किया गया है. इंडेक्स के अनुसार, भारत में सबसे ज्यादा लोग बेरोजगारी होने की वजह से नाखुश हैं. इंडेक्स में भारत को 103 रैंक पर रखा गया है.
दूसरी ओर, 134वीं रैंक के साथ अमेरिका का नाम भी लिस्ट में शामिल किया गया है. अमेरिका में लोगों के नाखुश होने का मुख्य कारण बेरोजगारी ही बताया गया है. वहीं पिछले 6 सालों से लगातार 'वर्ल्ड हैप्पीएस्ट कंट्री' का ताज अपना नाम कर रहे फिनलैंड को इस इंडेक्स में 109वीं रैक दी गई है.
बदहाली के मामले में ये हैं टॉप 15 देश
देशों के आर्थिक हालत को लेकर तैयार एनुअल मिजरी इंडेक्स में जिम्बाब्वे के बाद वेनेजुएला, सीरिया, लेबनान, सुडान, अर्जेंटीना, यमन, यूक्रेन, क्यूबा, तुर्की, श्रीलंका, हैती, अंगोला, टोंगा और घाना का नाम टॉप 15 में शामिल है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











