
ये है चीन का सबसे अमीर शख्स... जानिए अंबानी-अडानी के मुकाबले कितनी है संपत्ति?
AajTak
चीन का सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी और गौतम अडानी से भी संपत्ति के मामले में आगे है. जानते हैं इस शख्स के पास आखिर कितनी संपत्ति है और ये किन-किन कंपनियों के मालिक हैं.
चीन का सबसे अमीर आदमी से जिसकी संपत्ति भारत के सबसे अमीर मुकेश अंबानी और गौतम अडानी से भी ज्यादा है. इस शख्स ने चुपचाप इतने बड़े देश के सबसे अमीर आदमी होने का खिताब अपने नाम कर लिया. ये एक ऐसी कंपनी के मालिक हैं, जिससे हर कोई वाकिफ है.
हुरुन रिसर्च इंस्टीट्यूट की 2024 चाइना रिच लिस्ट के अनुसार, चीन के झांग यिमिंग वहां के सबसे अमीर व्यक्ति हैं. झांग, बाइटडांस के संस्थापक हैं, जो TikTok की मालिक कंपनी है. झांग की टिकटॉक में काफी हिस्सेदरी है. इस वजह से वे कंपनी के मालिक भी हुए और चीन के सबसे अमीर इंसान बन गए हैं.
टिकटॉक के मालिक हैं झांग यिमिंग हाल के दिनों में टिकटॉक का जिस तरह से फैलाव पूरी दुनिया में हुआ है, वो एक भारी मुनाफे वाली कंपनी बन गई है. यही वजह है कि इसका फायदा झांग यिमिंग को भी मिला. उन्होंने बेडरूम से अपना कारोबार शुरू किया था. आज उनकी नेटवर्थ 49.3 बिलियन डॉलर आंकी गई है.
कंपनी की 20 प्रतिशत है हिस्सेदारी इससे पहले चीन के सबसे अमीर शख्स नोंगफू स्प्रिंग के संस्थापक झोंग शानशान थे. उनके शीर्ष स्थान खोने के बाद यामिंग चीन के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए. झांग ने 2021 में बाइटडांस के सीईओ के पद से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन माना जाता है कि कंपनी में उनकी हिस्सेदारी लगभग 20% है.
एक बेडरूम से की थी कंपनी की शुरुआत टिकटॉक की लोकप्रियता बढ़ने से इसकी मूल कंपनी बाइटडांस के सह-संस्थापक को चीन का सबसे अमीर व्यक्ति बना दिया है. वैसे झांग ने 2021 में टिकटॉक के अहम पद से हट गए थे. माना जाता है कि वह कंपनी के स्वामित्व का लगभग पांचवां हिस्सा उनके पास बरकरार है. झांग ने 2012 में बीजिंग के एक चार बेडरूम वाले अपार्टमेंट में बाइटडांस की शुरुआत की थी, जिसने बाद में टिकटॉक को जन्म दिया.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











