
ये हैं दुनिया के सबसे हैंडसम पुरुष, जानिए टॉप 10 में कौन-कौन?
AajTak
Most handsome man in the world: दुनिया के सबसे हैंडसम पुरुष कौन हैं? इस बात से पर्दा उठ गया है. सबसे हैंडसम पुरुष का चयन ग्रीक गोल्डन रेशियो इक्वेशन के तहत किया गया. इस लिस्ट को बनाने के लिए कॉस्मेटिक सर्जन डॉ जूलियन डि सिल्वा ने कंप्यूटराइज्ड मैपिंग टेक्निक का उपयोग किया.
दुनिया के सबसे हैंडसम पुरुष का ऐलान हो गया है. यह शख्स नेटफ्लिक्स (Netflix) पर आई पॉपुलर सीरीज ब्रिजर्टन (Bridgerton) में अहम भूमिका निभा चुका है. 'सबसे हैंडसम पुरुष' का चयन 'ग्रीक गोल्डन रेशियो इक्वेशन' के तहत किया गया. यह सुंदरता नापने का एक पुराना वैज्ञानिक तरीका है.
ब्रिजर्टन में सिमोन बसेट (Simon Basset) का किरदार निभाने वाले 34 साल के एक्टर रेगे जॉन पेज (Regé-Jean Page) दुनिया के सबसे हैंडसम पुरुष बन गए हैं. रेगे का चेहरा ग्रीक गोल्डन रेशियो के लिहाज से 93.65% सटीक पाया गया. इस रेशियो के तहत चेहरे की सुंदरता और बनावट को आंका जाता है.
दूसरे नंबर पर 93.53 प्रतिशत के साथ क्रिस हेम्सवर्थ (Chris Hemsworth) रहे. तीसरे नंबर पर 93.46 प्रतिशत के साथ माइकल बी जॉर्डन (Michael B Jordan) रहे. चौथे नंबर पर 92.30 प्रतिशत के साथ सिंगर हैरी स्टाइलस (Harry Styles) रहे.
पांचवे नंबर 92.22% के साथ इंग्लिश फुटबॉलर ज्यूड बेलिंघम (Jude Bellingham) रहे. छठे नंबर पर 92.15% के साथ रॉबर्ट पैटिनसन (Robert Pattinson) रहे. सबसे हैंडसम पुरुषों की लिस्ट में सातवें नबर पर क्रिस इवांस (Chris Evans), आठवें नंबर पर जॉर्ज क्लूनी (George Clooney), नौवें नंबर पर हेनरी गोल्डिंग (Henry Golding) और दसवें नंबर पर ड्वेन जॉनसन (Dwayne Johnson) रहे.
कैसे बनाई गई ये लिस्ट? दुनिया के सबसे हैंडसम पुरुषों की लिस्ट बनाने के लिए कॉस्मेटिक सर्जन डॉ जूलियन डि सिल्वा (Dr Julian De Silva) ने कंप्यूटराइज्ड मैपिंग टेक्निक का उपयोग किया. डेलीमेल के मुताबिक- डॉ जूलियन ने इस दौरान चेहरे पर मौजूद ओंठ, ठोड़ी, ओंठ की चौड़ाई, चेहरे का आकार, नाक, आंखों की पोजीशन, माथा समेत अन्य चीजों को नापा.
पिछले साल जब डॉक्टर जूलियन ने यह लिस्ट बनाई थी तो गोल्डन रेशियो के आधार पर अंबर हर्ड (Amber Heard) को दुनिया की सबसे सुंदर महिला चुना गई थीं.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











