
'ये लड़ाई मुंबई को बचाने के लिए है', BMC चुनाव प्रचार में बोले आदित्य ठाकरे
AajTak
आदित्य ठाकरे ने धारावी पुनर्विकास योजना के मुद्दे पर बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, 'ये लड़ाई मुंबई को बचाने के लिए है. अगर आप मुंबई पर कब्जा करने का प्रयास करेंगे तो हम लड़ेंगे और जीतेंगे. मुंबई को बचाने के लिए चल रही लड़ाई में आप भी शामिल हों.'
शिवसेना (यूबीटी) ने बीएमसी चुनाव प्रचार का बिगुल फूंक दिया है. मुंबई में एक सभा को संबोधित करते हुए आदित्य ठाकरे ने भाजपा और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर जमकर हमला बोला. उन्होंने शिंदे को 'भ्रष्टनाथ' करार देते हुए कहा कि यह लड़ाई मुंबई को बचाने के लिए लड़ी जा रही है.
आदित्य ने कहा कि अगर कोई मुंबई पर कब्जा करने की कोशिश करेगा तो हम उसका मुकाबला करेंगे और जीतेंगे भी. उन्होंने जनता से अपील की कि इस लड़ाई में वे भी शिवसेना के साथ कदम से कदम मिलाकर खड़े हों.
'ये लड़ाई मुंबई को बचाने के लिए है'
आदित्य ठाकरे ने धारावी पुनर्विकास योजना के मुद्दे पर बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, 'ये लड़ाई मुंबई को बचाने के लिए है. अगर आप मुंबई पर कब्जा करने का प्रयास करेंगे तो हम लड़ेंगे और जीतेंगे भी. मुंबई को बचाने के लिए चल रही लड़ाई में आप भी शामिल हों.'
आदित्य ठाकरे ने कहा, 'बीजेपी ने धारावी का ठेका अपने मालिक के विकास के लिए दिया है. ये लोग अपने मालिक के सामने क्या ही कहेंगे? वो बोलेंगे उठ तो उठ जाएंगे. मुख्यमंत्री अडानी को जगह दे सकते हैं लेकिन मुंबई के लोगों को एक स्क्वायर फीट जमीन भी नहीं देंगे.'
'इतना खर्च लोकल ट्रेन पर करते तो लोग नहीं मरते'

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












