
ये रिश्ता...फेम शिवांगी जोशी से फैन ने पूछा शादी कब करोगी? एक्ट्रेस ने दिया मजेदार जवाब
AajTak
शिवांगी जोशी को सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है से फेम मिला. इसमें वे नायरा गोयंका का रोल प्ले कर रही हैं. सीरियल में शिवांगी के अपोजिट मोहसिन खान है. मोहसिन संग शिवांगी की केमिस्ट्री खूब जमती है. दोनों का रियल में अफेयर होने की चर्चा रहती है.
ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम शिवांगी जोशी टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेसेज में शामिल हैं. शिवांगी अपने फैंस संग इंटरैक्शन करती रहती हैं. हाल ही में शिवांगी ने इंस्टाग्राम पर सवाल-जवाब सेशन में फैंस के सभी सवालों के जवाब दिए. इस दौरान एक यूजर ने शिवांगी से उनकी शादी के प्लान के बारे में पूछा. जिसका एक्ट्रेस ने मजेदार जवाब दिया.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












