
'ये राहुल गांधी के लिए गिफ्ट...', कांग्रेस विधायकों के BJP को समर्थन पर CM हिमंत ने कसा तंज
AajTak
हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि जब राहुल गांधी असम आये थे तो उन्होंने कांग्रेस के सारे विधायकों को अपनी आलीशान बस में बुलाकर, धमकाकर कहा था कि असम विधानसभा को चलने नहीं देना है. हमने भी उन्हें एक तोहफ़ा दिया.
असम में कांग्रेस के 2 विधायकों ने बीजेपी के नेतृत्व वाली हिमंता सरकार को समर्थन देने का ऐलान किया है. असम के मंत्री पीयूष हजारिका ने कहा कि अब तक 4 कांग्रेस विधायकों ने हिमंत बिस्वा सरमा सरकार का समर्थन किया है.
इस सियासी घटनाक्रम के बाद असम के मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसा. साथ ही कहा कि कांग्रेस के दो विधायकों कमलाख्या डे पुरकायस्थ और बसंत दास ने कांग्रेस छोड़े बिना उनकी सरकार का समर्थन करने का फैसला किया है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के साथ असम से बाहर निकलते समय कांग्रेस विधायकों से राज्य विधानसभा को तोड़ने के लिए कहने के बाद ये घटनाक्रम हुआ है.
एक वीडियो पोस्ट में हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि जब राहुल गांधी असम आये थे तो उन्होंने कांग्रेस के सारे विधायकों को अपनी आलीशान बस में बुलाकर, धमकाकर कहा था कि असम विधानसभा को चलने नहीं देना है. हमने भी उन्हें एक तोहफ़ा दिया. अब कांग्रेस के विधायक सरकार का समर्थन कर सदन को शांतिपूर्ण तरीक़े से चलने दे रहे हैं. हिमंत ने कहा कि राहुल गांधी ने कांग्रेस विधायकों को 'मुख्यमंत्री को नहीं तोड़ने' पर निष्कासन की धमकी भी दी सत्र के दौरान चीज़ों को फाड़ना और तोड़ना तो दूर, कोई वॉक-आउट भी नहीं हुआ. हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस विधायकों से मुलाकात के दौरान कहा कि ये विधायक भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए राहुल गांधी को मेरा तोहफा है.
असम कांग्रेस के और विधायक बदलेंगे पाला?
असम के मंत्री और हिमंत के सहयोगी पीयूष हजारिका ने सरकार का समर्थन करने वाले कांग्रेस विधायकों की संख्या 4 बताई है. 4 विधायकों द्वारा बीजेपी सरकार को समर्थन देने के बाद असम के संसदीय कार्य मंत्री पीयूष हजारिका ने कहा कि असम विधानसभा के बजट सत्र में विपक्ष द्वारा कोई व्यवधान और बॉकआउट नहीं देखा गया. पीयूष हजारिका ने X पर लिखा कि शशिकांत दास, सिद्दीकी अहमद, कमलाख्या पुरकायस्थ और बसंत दास 4 कांग्रेस विधायक हैं, जिन्होंने हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली सरकार का समर्थन किया है. साथ ही कहा कि आने वाले दिनों में कई और लोग हमारा समर्थन करेंगे.
राहुल गांधी ने किया था हिमंत पर हमला

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






