
ये मेरी मां हैं, इसे वहीं फेंक दो... दिल छू लेगी समुद्र से मिली बोतल में बंद चिट्ठी, पोस्ट वायरल
AajTak
एक लड़की ने अपनी मां की अस्थियों को एक कांच की बोतल में बंद कर, उसके साथ एक चिट्ठी लिखकर समुद्र में डाल दिया था. बाद में वो चिट्ठी एक महिला को मिली. उसमें जो लिखा था- वो दिल को छू लेने वाला था.
समुद्र किनारे एक महिला को बोतल में बंद अस्थियां और एक चिट्ठी मिली. जब उसने बोतल खोलकर उस चिट्ठी को पढ़ा तो महिला की आंखें भर आई. दरअसल, वो चिट्ठी एक बेटी ने अपनी दिवंगत मां के लिए लिखी थी और वह उनकी आखिरी इच्छा को पूरा कर रही थीं.
ओल्डहैम, यूके की 24 साल की कैरा मेलिया ने अपनी मां की अस्थियों को एक कांच की बोतल में बंद कर, उसके साथ एक नोट लिखकर समुद्र में डाल दिया था. उस नोट में जो लिखा था- वो दिल को छू लेने वाला था. कुछ घंटों बाद ही वो संदेश उसी रेत पर बहकर किनारे पर आ गए. यह चिट्ठी एक महिला को मिली. उसने उस नोट को पढ़ने के बाद उसकी फोटो खींचकर उससे जुड़ी कहानी पोस्ट में लिखकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया और बोतल को फिर से समुद्र में फेंक दिया.
सोशल मीडिया पर वायरल हुई चिट्ठी सोशल मीडिया पर ये बात फैल गई और कैरा तक भी पहुंच गई. फिर बीबीसी ने इस बारे में कैरा से बातचीत की. तब कैरा मेलिया ने पूरी कहानी बताई. उन्होंने अपनी मां वेंडी चैडविक की अंतिम इच्छा को पूरा करते हुए, उनकी अस्थियों को बोतल में बंदकर समुद्र में फेंक दिया था और उसके साथ उस नोट को छोड़ा था.
'मेरी मां दुनिया घूम रही है' नोट में लिखा था - ये मेरी मां हैं, इन्हें वहीं फेंक दो, ये दुनिया घूम रही हैं. दरअसल, कैरा ने बोतल में मां की अस्थियां डालकर उसे दुनियाभर की यात्रा के लिए समुद्र में फेंक दिया था. साथ ही एक नोट छोड़ा था कि जिसे भी ये बोतल मिले, वो कृप्या कर उसे फिर से समुद्र में फेंक दे.
ऐसे की मां की अंतिम इच्छा पूरी इसके बाद जिस महिला को कैरा मेलिया की मां की अस्थियों से भरी ये बोतल मिली थी. उसने इसकी तस्वीर लेने के बाद उसे फिर से समुद्र में फेंक दिया और इस बात का जिक्र भी उसने सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट में किया.मेलिया का कहना है कि दुनिया भर में घूमना मेरी मां का आजीवन सपना था. जीवन में कुछ ऐसा हुआ कि मेरी मां को कभी यात्रा करने का मौका नहीं मिला. मेरी मां को समुद्र तट और सूरज से बहुत प्यार था. उन्होंने आगे कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनकी अस्थियां उसी जगह पर आ जाएंगी जहां उन्हें छोड़ा गया था.
चिट्ठी ऑनलाइन होते ही हो गया वायरल उनकी मां 51 वर्षीय चैडविक का अज्ञात हृदय रोग के कारण निधन हो गया था. उनकी अस्थियों को बोतल में बंद कर समुद्र में समर्पित किए जाने के मात्र 12 घंटे बाद ही, वह बोतल और मार्मिक संदेश उसी रेत पर बहकर किनारे पर आ गया. इसके बाद एक परिवार ने मेलिया के इस अनुरोध को ऑनलाइन शेयर कर दिया.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











