
'ये भारत और फ्रांस के माइंड का एक संगम है', पेरिस CEO फोरम में बोले पीएम मोदी
AajTak
पीएम ने कहा कि भारत और फ्रांस केवल लोकतांत्रिक मूल्यों से ही नहीं जुड़े हैं, बल्कि हमारी दोस्ती की नींव डीप ट्रस्ट, इनोवेशन और जन कल्याण की भावना पर आधारित है. हमारी साझेदारी केवल दोनों देशों तक ही सीमित नहीं है. हम वैश्विक समस्याओं और चुनौतियों के समाधान में मिलकर सहयोग दे रहे हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीईओ फोरम में बोलते हुए कहा कि यह सिर्फ एक व्यावसायिक कार्यक्रम नहीं है. ये भारत और फ्रांस के बेस्ट बिजनेस माइंड का संगम है. अभी प्रस्तुत की गई सीईओ फोरम की रिपोर्ट का मैं स्वागत करता हूं, मैं देख रहा हू आप सब इनोवेट और एलिवेट के मंत्र को लेकर चल रहे हैं. आप सभी न केवल बोर्डरूम कनेक्शन बना रहे हैं, बल्कि भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी को भी मजबूत कर रहे हैं. पिछले दो वर्षों में यह उनसे (फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों) के साथ मेरी छठी मुलाकात है. साथियों मेरे लिए मेरे दोस्त मैक्रों के साथ इस फोरम से जुड़ना मेरे लिए खुशी का विषय है. आज सुबह, हमने एआई एक्शन शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता की.
पीएम ने कहा कि सुबह मैंने अपने दोस्त और राष्ट्रपति इमुएल मैक्रों के साथ एआई एक्शन समिट की सह-अध्यक्षता की. मैं राष्ट्रपति मैक्रों को इस सफल समिट के लिए बधाई देता हूं. भारत और फ्रांस केवल लोकतांत्रिक मूल्यों से ही नहीं जुड़े हैं, बल्कि हमारी दोस्ती की नींव डीप ट्रस्ट, इनोवेशन और जनकल्याण की भावना पर आधारित है. हमारी साझेदारी केवल दोनों देशों तक ही सीमित नहीं है. हम वैश्विक समस्याओं और चुनौतियों के समाधान भी सहयोग दे रहे हैं.
हमने शुरू किया हाइड्रोजन मिशन
फोरम के दौरान पीएम मोदी ने भारत के हाइड्रोजन मिशन के बारे में भी बात की और कहा कि देश ने 2047 तक 100 गीगावॉट परमाणु ऊर्जा का लक्ष्य रखा है. हमने हाइड्रोजन मिशन भी शुरू किया है. 2047 तक हमने 100 गीगावॉट परमाणु ऊर्जा का लक्ष्य रखा है. इसे निजी क्षेत्र के लिए खोला जाएगा. हम नागरिक परमाणु डोमेन को निजी क्षेत्रों के लिए खोल रहे हैं.
भारत में परमाणु ऊर्जा उत्पादन में निवेश के लिए व्यापारियों को आमंत्रित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'हम छोटे मॉड्यूलर रिएक्टर (एसएमआर) और उन्नत मॉड्यूलर रिएक्टर (एएमआर) पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। यह भारत में आने का सही समय है.'
पीएम ने कहा, हम अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं. भारत में इस क्षेत्र को एफडीआई के लिए खोल दिया गया है. हम तेजी से भारत को एक वैश्विक बायोटेक पावर हाउस में बदल रहे हैं. ढांचागत विकास हमारी प्राथमिकता है और हम सालाना लगभग 114 अरब डॉलर खर्च कर रहे हैं. हम रेलवे का व्यापक नेटवर्क फैला रहे हैं और प्रौद्योगिकी के उपयोग से इसे आधुनिक बना रहे हैं.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि अगर ईरान 48 घंटे के भीतर होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह सुरक्षित और खोलता नहीं है, तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट्स पर हमला करेगा. ट्रंप ने लिखा कि अमेरिका सबसे बड़े पावर प्लांट से शुरुआत करते हुए उन्हें नष्ट कर देगा. देखें वीडियो.

मिडिल ईस्ट संकट का असर अब श्रीलंका की अर्थव्यवस्था पर साफ दिखने लगा है. सरकार ने ईंधन कीमतों में करीब 25% की भारी बढ़ोतरी कर दी है, जिससे आम जनता और परिवहन क्षेत्र पर दबाव बढ़ गया है. बस ऑपरेटरों ने हड़ताल की चेतावनी दी है, जबकि महंगाई बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. ऊर्जा संकट ने 2022 जैसी आर्थिक चुनौतियों की यादें ताजा कर दी हैं.

अमेरिका की 250वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ पर जारी होने वाले विशेष सोने के सिक्के को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. प्रस्तावित सिक्के पर डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर छापने के फैसले ने कानूनी और राजनीतिक बहस छेड़ दी है. जहां ट्रंप समर्थक इसे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बता रहे हैं, वहीं विरोधी इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बता रहे हैं.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.






