
'ये बातों से नहीं, जूतों से मानने वाले हैं...', पाकिस्तान में शहबाज सरकार के खिलाफ सड़कों पर हजारों लोग, भारी फोर्स की तैनाती
AajTak
इस प्रदर्शन ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) पर पाकिस्तान के कड़े नियंत्रण को और उजागर कर दिया है. शौकत नवाज मीर और अन्य अवामी एक्शन कमेटी (AAC) नेता इस्लामाबाद पर दशकों से उपेक्षा, भ्रष्टाचार और स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, बुनियादी ढांचे और स्वच्छ जल जैसे बुनियादी अधिकारों से वंचित रखने का आरोप लगाते रहे हैं.
पाकिस्तान आतंकवाद का सबसे बड़ा पोषक और निर्यातक है, ये बात पूरी दुनिया जान चुकी है. पाकिस्तान की अवाम भी अपने हुक्मरानों से तंग आ चुकी है और देश आंतरिक अस्थिरता से गुजर रहा है. पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में सोमवार को हाल के दिनों का सबसे बड़ा विरोध प्रदर्शन हुआ, जिसमें हजारों लोग शहबाज शरीफ सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आए. इस प्रोटेस्ट को दबाने के लिए सरकार ने इंटरनेट बंद कर दिया और भारी तादाद में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है.
पीओके के कई इलाकों में प्रदर्शन
अवामी एक्शन कमेटी (एएसी) के बंद और चक्का जाम के आह्वान पर मीरपुर, कोटली, रावलकोट, नीलम घाटी, केरन और अन्य जिलों में व्यापक विरोध प्रदर्शन हुए हैं. अधिकारियों ने आधी रात से ही सुरक्षाबलों की तैनाती और इंटरनेट सेवा बंद करके लोगों की आवाज को दबाने की कोशिश की थी. एक भाषण में AAC नेता ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, 'ये बातों से नहीं, जूतों से मानने वाले हैं.'
ये भी पढ़ें: 'अमेरिका ने कुत्ते पाले, वर्दी वाले-वर्दी वाले...' PAK के स्वतंत्रता दिवस से पहले PoK में गूंजा नारा
नागरिक समाज गठबंधन एएसी ने राजनीतिक हाशिये पर होने और लंबे वक्त से चली आ रही आर्थिक उपेक्षा शिकायतों को उठाकर स्थानीय लोगों के बीच तेजी से लोकप्रियता हासिल की है. कमेटी की तरफ से एक 38 पॉइंट एजेंडा भी तैयार किया गया है, जिसमें उनकी प्रमुख मांगें दर्ज है.
'अधिकार दो, नहीं तो विरोध होगा'

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










