
'ये फिजूल खिलाड़ी, अब नहीं देखेंगे मैच...', भारत से हार पर पाकिस्तानी जनता ने अपनी ही टीम को ही धो डाला, जमकर की बेइज्जती, VIDEO
AajTak
भारतीय टीम के हाथों मिली हार के बाद दुबई में मैच देखने पहुंची पाकिस्तान की अवाम बेहद दुखी नजर आई, बच्चों से लेकर तमाम फैन्स का दिल टूट गया. देखें दुबई में हार के बाद उन्होंने क्या कहा?
कैसा खेली पाकिस्तानी टीम, एक छोटे से फैन ने तुरंत कहा-बहुत फिजूल...यार टीम में कोई एक्सपीरियंस बंदा था ही नहीं. ना टीम में बाबर है, ना रिजवान .... कुल मिलाकर पाकिस्तानी टीम की दुबई में जैसे ही रविवार को भारत से 7 विकेट से उनके फैन्स का दिल टूट गया.
दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम के बाहर मौजूद पाकिस्तानी फैन्स ने ANI से बात की. एक फैन ने कहा-एकदम फिजूल गेम खेला इन लोगों ने, ना कोई बैटिंग दिखी और ना कोई बॉलिंग. हमें लगा कि बराबर का मुकाबला होगा पर ऐसा एकदम नहीं हुआ. यह भी पढ़ें: No Handshake पर बिलबिलाया पाकिस्तान, टीम इंडिया के खिलाफ की कंप्लेन, मैच रेफरी पर निकाली भड़ास!
दोनों देशों के बीच अब सुपर फोर के तहत 21 सितंबर को एक और भिड़ंत हो सकती है, क्या दोबारा मैच देखने आएंगे? इस पर अन्य पाकिस्तानी फैन ने कहा-हम नहीं आएंगे. मैं इतना पैसा खर्च कर अबू धाबी से यहां आया, लेकिन गेम में कोई मजा नहीं है, कोई नेल बाइटिंग नहीं है, शुरू से ही मैच वनसाइड रहा. अगर मैच फंसता तो हम यह कहते कि चलो मजा आया. इंडिया ने अच्छा खेला और अच्छा खेला और अच्छा जीता.
पाकिस्तानी की हालत देख डिनर के बारे में सोचने लगे... एक और पाकिस्तानी फैन ने जिस तरह हमारी टीम खेली, हमें तो बीच में ही सोचने लगे कि डिनर करने कहां जाएं. हालांकि हमें उम्मीद है कि हमारी टीम का सफर आगे बढ़ेगा. यह भी पढ़ें: IND vs PAK: मिठाई बांटी, पटाखे जलाए और भारत माता की जय के लगे नारे... देशभर में मना भारत की जीत का जश्न
वहीं एक और पाकिस्तानी फैन ने कहा-देखिए जो अच्छा खेलेगा, वो जीतेगा. पर हिन्दुस्तान की टीम पाकिस्तान से बेहतर थी. इस बातचीत के दौरान कई पाकिस्तानी फैन्स टीम की बल्लेबाजी से निराश दिखे. एक और पाकिस्तानी फैन ने कहा हमारी तरफ से शाहीन ने ही रन बनाए तो क्या करें. अब हमारी टीम को और होमवर्क करना होगा.
भारत-पाकिस्तान एशिया कप मैच में क्या हुआ? भारत ने रविवार को एशिया कप ग्रुप A के मुकाबले में पाकिस्तान को सात विकेट से हराकर आसानी से जीत हासिल की. पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन भारत के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव (3 विकेट, 18 रन) और अक्षर पटेल (2 विकेट, 18 रन) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को केवल 127 रन पर 9 विकेट पर रोक दिया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










