
'ये दिल्ली सरकार की नाकामी है', यमुना में बढ़े अमोनिया स्तर पर बीजेपी का पलटवार
AajTak
दिल्ली बीजेपी के महासचिव और सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कहा कि अगर दिल्ली के जल उपचार संयंत्र यमुना में अमोनिया स्तर को नियंत्रित करने में असमर्थ हैं, तो इसका कारण दिल्ली सरकार की विफलता है, क्योंकि वे इन संयंत्रों को अपग्रेड करने में असमर्थ हैं.
दिल्ली बीजेपी के महासचिव और सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कहा है कि दिल्ली सरकार के मंत्रियों को अपनी सरकार की नाकामियों की जिम्मेदारी बीजेपी शासित पड़ोसी राज्यों पर डालने की आदत हैं. उत्तर पश्चिम दिल्ली के सांसद ने कहा कि मंत्री सौरभ भारद्वाज द्वारा हरियाणा को अमोनिया स्तर बढ़ाने का दोषी ठहराने का बयान 'गलत और भ्रामक' है.
'यमुना में गिरते हैं 30 अनियंत्रित नाले'
चंदोलिया ने कहा कि जैसे ही यमुना, हरियाणा से दिल्ली में पल्ला से प्रवेश करती है और वजीराबाद तक पहुंचती है, पानी पूरी तरह से साफ होता है और यह वैधानिक नियमों के अनुसार होता है. दुर्भाग्यवश, 30 से अधिक अनियंत्रित नाले यमुना में गिरने से पानी अत्यधिक प्रदूषित हो जाता है.
'ये दिल्ली सरकार की विफलता है'
उन्होंने कहा कि इसके अलावा, वजीराबाद जल उपचार संयंत्र में जल भंडारण तालाब में भी प्रदूषित बालू भरी हुई है, जो जल उपचार संयंत्र में प्रवेश करने वाले पानी में अमोनिया जैसे प्रदूषकों को बढ़ा देती है.
चंदोलिया ने कहा कि अगर दिल्ली के जल उपचार संयंत्र यमुना में अमोनिया स्तर को नियंत्रित करने में असमर्थ हैं, तो इसका कारण दिल्ली सरकार की विफलता है, क्योंकि वे इन संयंत्रों को अपग्रेड करने में असमर्थ हैं.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












