
'...ये तो यहूदियों को सम्मानित करने के लिए हिटलर को बुलाने जैसा', हिन्दुओं के प्रोग्राम में स्टालिन बने चीफ गेस्ट तो भड़की BJP
AajTak
वैश्विक अयप्पा संगमम में दुनिया भर के अयप्पा भक्तों का जमावड़ा लगने वाला है. इस कार्यक्रम के लिए तमिलनाडु सीएम स्टालिन को चीफ गेस्ट बनाकर कर केरल सीएम विजयन ने सियासी चाल चल दी है. इसके बाद बीजेपी सीएम स्टालिन को वो बयान याद दिला रही है जब उनके मंत्रियों ने हिन्दू मान्यताओं पर टिप्पणी की थी.
दक्षिण भारत के प्रमुख त्योहार वैश्विक अयप्पा संगमम में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित करने के लिए केरल सरकार के फैसले का बीजेपी ने सख्ती से विरोध किया है. बीजेपी ने कहा कि केरल सरकार का यह कदम वैसा ही है जैसे "यहूदियों को सम्मानित करने के लिए हिटलर" को बुलाया जाए.
वैश्विक अयप्पा संगमम का आयोजन पूरे रीति-रिवाजों और परंपराओं के अनुसार किया जा रहा है, जिसमें कर्नाटक और तेलंगाना के मंत्री, केरल के मंत्री, विपक्षी नेता और अन्य सभी लोग शामिल होंगे. इस महोत्सव को त्रावणकोर देवस्वम बोर्ड और केरल सरकार मिलकर आयोजित कर रहे हैं. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन इस समागम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे और केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन इसका उद्घाटन करेंगे.
भारतीय जनता पार्टी ने इस कार्यक्रम में तमिलनाडु के सीएम स्टालिन को बतौर चीफ गेस्ट बुलाए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है.बीजेपी नेताओं ने राज्य की लेफ्ट सरकार पर स्टालिन को निमंत्रण देकर “पाखंड” और “हिंदू आस्था का अपमान” करने का आरोप लगाया. उन्होंने आरोप लगाया कि जब डीएमके में उनके पार्टी के नेताओं ने हिंदू धर्म के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की थी तब स्टालिन चुप रहे थे.
गौरतलब है कि सीएम स्टालिन के बेटे और तमिलनाडु सरकार में मंत्री उदयनिधि ने सनातन धर्म को लेकर विवादित कमेंट किया था और सनातन धर्म की तुलना डेंगू-मलेरिया से की थी.
कड़वी बात है, पर सच है- BJP
केरल बीजेपी अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने चेतावनी दी कि अगर स्टालिन और केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन हिंदुओं और अयप्पा भक्तों से माफी नहीं मांगते हैं, तो पार्टी उनकी भागीदारी का “विरोध” करेगी. उन्होंने आरोप लगाया कि विजयन ने पहले भी "सबरीमाला में भक्तों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई और मामले दर्ज करने का आदेश दिया था."

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











