
'ये तो फ्रॉड है', वोटर ID पर ब्राजील मॉडल की फोटो होने पर बोले विमला, सरोज और गुनिया के परिजन
AajTak
राहुल गांधी ने 5 नवंबर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया था कि हरियाणा में जब चुनाव हुए थे उस वक्त 25 लाख फर्जी मतदाता थे. उन्होंने एक ब्राजीलियन मॉडल की फोटो का हवाला देते हुए कहा था कि इस तस्वीर को 22 बार अलग अलग नामों से इस्तेमाल किया गया है.
बिहार में चुनावी माहौल के बीच सोशल मीडिया पर ब्राजीलियन मॉडल की तस्वीर वाले कथित वोटर आईडी कार्ड का विवाद गहरा गया था. इंडिया टुडे/आज तक ने उन तीनों मतदाताओं विमला, सरोज और गुनिया के परिवार को ट्रैक किया है, जिनके वोटर कार्ड पर ब्राजील की महिला की फोटो छपी हुई थी. लेकिन तीनों ही परिवारों ने इसे फ्रॉड बताया है.
हरियाणा के राई विधानसभा क्षेत्र में ब्राजीलियन मॉडल की तस्वीर वाले कथित वोटर आईडी कार्ड पर विवाद बना हुआ है. इंडिया टुडे/आज तक ने विमला के परिवार से संपर्क किया. विमला के बेटे ने आज तक से बातचीत में पुष्टि की कि उनकी मां के नाम पर एक रहस्यमयी मतदाता पंजीकृत है, जिसका अलग ईपीआईसी नंबर है और वही घर का नंबर है.
विमला के बेटे ने कहा कि उनकी मां को लोकसभा और विधानसभा दोनों चुनावों में वोट डालने में कोई समस्या नहीं हुई. लेकिन उनके घर के नंबर पर पंजीकृत मतदाता सूची में दिख रहे आईडी को वह फर्जी बता रहे हैं. उन्होंने राहुल गांधी के दावे का समर्थन किया है और कहा कि इस धोखाधड़ी करने वलों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.
सरोज के परिवार ने भी आपत्ति जताई
इसके अलावा राई विधानसभा क्षेत्र में ही वोटर आईडी कार्ड पर ब्राजीलियन महिला की फोटो के साथ सरोज का नाम नजर आ रहा है. लेकिन सरोज के परिवार का कहना है कि शादी के बाद सरोज का वोट भिवानी विधानसभा क्षेत्र में शिफ्ट कर दिया गया था. सरोज के परिवार का कहना है कि 2001 के बाद से सरोज ने यहां वोट नहीं डाला है. वह अचंभे में है कि सरोज का नाम अभी भी वोटर आईडी कार्ड में है और फोटो गलत नजर आ रही है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.









