
'ये तीन मंदिर हमें दे दें तो किसी मस्जिद की ओर देखेंगे भी नहीं', बोले राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
AajTak
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि महाराज ने रविवार को कहा कि हमें ये तीन मंदिर (अयोध्या, काशी, मथुरा) हमें दे दें तो किसी मस्जिद की ओर देखेंगे भी नहीं, क्योंकि हम भविष्य में जीना चाहते हैं.
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि महाराज ने रविवार को काशी, मथुरा को लेकर बड़ी बात कही है. उन्होंने कहा कि पुणे में एक कार्यक्रम के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, अयोध्या के बाद काशी और मथुरा के धार्मिक स्थलों का शांति से मिल जाने के बाद हम लोग किसी अन्य सभी मंदिरों से संबंधित मुद्दों को छोड़ देंगे. गोविंद देव गिरी महाराज ने प्रेस वार्ता में पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए कहते हैं कि मैंने पहले ही बता दिया है कि तीन मंदिर शांति से मिल जाने के बाद हम अन्य मंदिरों पर ध्यान देने की इच्छा भी नहीं करते हैं, क्योंकि हम लोगों को भविष्य में जीना है. भूतकाल में नहीं जीना है. देश का भविष्य अच्छा होना चाहिए तो इसलिए यदि समझदारी के साथ ये तीन मंदिर (अध्योया, काशी, मथुरा) हमें प्रेम से मिल जाते हैं, फिर हम सारी अन्य बातों को भूल जाएंगे. एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि उन लोगों को भी प्यार से समझाएंगे. देखो इन सभी स्थानों के लिए एक बात नहीं बोली जा सकती. कहीं-कहीं समझदार लोग होते हैं, कहीं-कहीं समझदार लोग नहीं होते हैं. जहां जैसी स्थिति है वहां उसी प्रकार से लोगों को समझाने की कोशिश करें. हम किसी भी प्रकार देश में शांति नहीं होने देंगे.
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि महाराज अपने 75वें जन्मदिन के मौके पर 4 फरवरी से 11 फरवरी के बीच कई धार्मिक स्थलों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इसी क्रम में वह पुणे के आलंदी पहुंचे थे, जहां उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का भी आयोजन किया था. इस कार्यक्रमों में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और श्री श्री रविशंकर सहित अन्य लोग ने भी भाग लिया.
बता दें कि 500 सालों के बाद सुप्रीम कोर्ट के ऐतिसाहिक फैसले के बाद राम मंदिर का निर्माण हुआ है. 22 जनवरी, 2024 को पीएम नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में मंदिर के गर्भगृह में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है, लेकिन अभी मंदिर के निर्माण काम चल रहा है और इस दिसंबर तक निर्माण कार्य को पूरा कर लिया जाएगा. इसके अलावा ज्ञानवापी और मथुरा श्री कृष्ण जन्मस्थान का मामला अदालत में लंबित है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.



