
'ये ठंड है प्रचंड...' ,कड़ाके की सर्दी पर ये पैरोडी सांग सुनकर लोटपोट हो जाएंगे आप, VIDEO
AajTak
देश की राजधानी दिल्ली समेत हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, राजस्थान में ठंड के साथ कई शहरों में घना कोहरा भी देखने को मिल रहा है. इस बीच सर्दी को लेकर एक पैरोडी सांग वायरल हुआ है.
इस समय पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. देश की राजधानी दिल्ली समेत हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, राजस्थान में ठंड के साथ कई शहरों में घना कोहरा भी देखने को मिल रहा है. इस बीच ठंड को लेकर जाने-माने अभिनेता और गीतकार पीयूष मिश्रा के "आरंभ है प्रचंड" पर आधारित एक पैरोडी वीडियो वायरल हो गया है जो मजेदार है. इस पैरोडी में देश में कड़ाके की सर्दी की डिटेल में वर्णन किया गया है.
इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है, जिसमें रियल गाने को कॉमेडी टच दिया गया है. कवि शेखर त्रिपाठी द्वारा तैयार की गई पैरोडी में सिंगर पियूष मिश्रा की रचना की धुन और लय को बरकरार रखा गया है.
इसके लिरिक्स कुछ इस तरह हैं- 'ठंड का प्रकोप और धूप का है लोभ, अब बिस्तरों पर चाय की गुहार हो..., न नहा सको अगर तो खोपड़ी भिगो लो और जिस तरह से गैप मार लो... जो नहा चुका है मित्र सिर्फ वो ही है पवित्र, ये वहम जहन से तुम उतार लो... कंबलों को छोड़ के जग के हर प्रलोभनो पर बिन कहे सुने ही लात मार दो... ये ठंड है प्रचंड.' बता दें कि पियूष मिश्रा का 'आरंभ' 2009 की फिल्म 'गुलाल' का एक महत्वपूर्ण हिस्सा था.
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो पर लोग ढेरों मजेदार कमेंट कर रहे हैं. लोग इसकी खूब तारीफ भी कर रहे हैं.
इस समय यूं तो पूरे उत्तर भारत में ठंड से लोगों का हाल बेहाल है, लेकिन दिल्ली के मौसम की बात करें तो IMD के मुताबिक, यहां हफ्तेभर से शीतलहर चल रही है, जिसकी वजह से राजधानी में ठिठुरन बढ़ गई है. सुबह और शाम के समय कोहरा की धुंध देखने को मिलती है. जिसके कारण विजिबिलिटी घटकर 25 से 200 मीटर के बीच पहुंच रही है. कोहरे की वजह से ट्रेनों और फ्लाइट्स पर भी हर दिन असर देखने को मिल रहा है.
मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं भारतीय रेलवे ने आज कहा कि शहर में कोहरे की मौजूदगी के कारण दिल्ली आने वाली 26 ट्रेनें देरी से चल रही हैं. सैटेलाइट इमेजरी के माध्यम से, मौसम विभाग ने बुधवार सुबह पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, गुजरात, उत्तरी मध्य प्रदेश और असम के कुछ हिस्सों में कोहरे का अनुमान लगाया है

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











