
ये ट्रेन तो मैं ही चलाऊंगा... वंदे भारत ड्राइव करने को लेकर भिड़े लोको पायलट, काटा बवाल
AajTak
पिछले कुछ सालों में वंदे भारत ने देश के लगभग सभी हिस्सों में अपनी पहुंच बना ली है. अब लोग राजधानी और शताब्दी जैसी ट्रेनों के बजाय वंदे भारत को अधिक पसंद करते हैं. सोशल मीडिया पर भी वंदे भारत के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं. कभी इसकी स्पीड की चर्चा होती है तो कभी ये ट्रेन पत्थरबाजी का शिकार हो जाती है. लेकिन इस बार वंदे भारत का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जो सभी को हैरान रहा है
पिछले कुछ सालों में वंदे भारत ने देश के लगभग सभी हिस्सों में अपनी पहुंच बना ली है. अब लोग राजधानी और शताब्दी जैसी ट्रेनों के बजाय वंदे भारत को अधिक पसंद करते हैं. सोशल मीडिया पर भी वंदे भारत के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं. कभी इसकी स्पीड की चर्चा होती है तो कभी ये ट्रेन पत्थरबाजी का शिकार हो जाती है. लेकिन इस बार वंदे भारत का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जो सभी को हैरान रहा है. दरअसल, वंदे भारत ट्रेन चलाने को लेकर रेलवे के तीन लोको-पायलट आपस में भिड़ गए और बात हाथापाई तक पहुंच गई.
क्या था मामला
दरअसल, 2 सितंबर को आगरा से उदयपुर के लिए वन्देभारत की सौगात दी गई थी. आगरा और कोटा मंडल के रेल कर्मचारियों के बीच वंदे भारत ट्रेन को चलाने को लेकर विवाद हो गया. मामला इतना बढ़ गया कि वंदे भारत ट्रेन चलाने के लिए दोनों पक्षों में मारपीट और विरोध प्रदर्शन तक हो गया.
देखें ये रिपोर्ट
गार्ड की कमीज तक फाड़ दी गई
कोटा मंडल का स्टाफ जब वंदे भारत ट्रेन लेकर आगरा पहुंचता था, तो आगरा मंडल के कर्मचारी उनसे मारपीट करते थे. जब आगरा मंडल के कर्मचारी ट्रेन लेकर कोटा पहुंचते थे, तो वहां के स्टाफ उन्हें घेर लेते थे. इसी कड़ी में एक वायरल वीडियो सामने आया. जिसमें कोटा मंडल के कर्मचारी आगरा मंडल के स्टाफ को ट्रेन से बाहर खींचते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में तीन लोग वंदे भारत ट्रेन की खिड़की से अंदर घुसते हैं, और ट्रेन का दरवाजा खुलते ही बाकी लोग भी अंदर जाकर गार्ड को खींचकर बाहर निकाल लाते हैं. गार्ड की कमीज फटी होती है और उस पर थप्पड़ों की बरसात की जाती है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











