
ये क्या हो रहा है दीपक रावत जी... ठीक नहीं होगा, जब CM धामी ने IAS समेत अधिकारियों को हड़काया
AajTak
वीडियो में सीएम पुष्कर सिंह धामी अधिकारियों को सख्त लहजे में चेतावनी देते नजर आ रहे हैं. इस दौरान उनके ठीक बगल में आईएएस दीपक रावत भी मौजूद रहे. दीपक रावत इस वक्त कुमाऊं कमिश्नर पद पर तैनात हैं. सीएम के तेवर देख अधिकारी 'जी, जी' करते नजर आए.
सोशल मीडिया पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें वह सड़क पर गड्ढों को लेकर अधिकारियों को सख्त लहजे में चेतावनी देते नजर आ रहे हैं. इस दौरान उनके ठीक बगल में आईएएस दीपक रावत भी मौजूद रहे. दीपक रावत इस वक्त कुमाऊं कमिश्नर पद पर तैनात हैं. सीएम के तेवर देख अधिकारी 'जी, जी' करते नजर आए.
दरअसल, हाल ही में सीएम धामी अधिकारियों संग एक बैठक में शामिल हुए थे. इस दौरान उन्होंने सड़कों पर गड्ढों को लेकर सवाल-जवाब किया तो अधिकारी गोल-मोल जवाब देने लगे. ये देख सीएम का पारा चढ़ गया. उन्होंने चेतावनी देते कहा- कोई NH पर जिम्मेदारी डाल रहा है तो काई राज्य की कार्यदायी संस्था पर ठीकरा फोड़ रहा है. सभी एक साथ बैठकर तय कर लो कि क्या करना है. अब अखबार में अगर सड़क के बारे में खबर आई तो ठीक नहीं होगा.
सीएम के तेवर देख अधिकारी सकते में आ गए
सीएम धामी के तेवर देख अधिकारी सकते में आ गए. सीएम के ठीक बगल में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत भी बैठे हुए थे. सीएम ने दीपक रावत से कहा- ये क्या हो रहा है दीपक. आप इसको देखिए. दोबारा यह अखबार में आया तो अच्छा नहीं होगा. मुझे ठीक नहीं लगेगा कि किसी के खिलाफ कुछ लिखूं या कहूं. ऐसी नौबत नहीं आनी चाहिए. कमिश्नर साहब आप इसे सुनिश्चित करवाइए.
इसपर दीपक रावत कहते हैं- हां, सर मैं इसे दिखवाता हूं. इसके बाद वो कागज पर सीएम के दिशा-निर्देश नोट करने लगते हैं. सीएम के तेवर देख अधिकारियों के चेहरे की हवाइयां उड़ जाती हैं.
कौन हैं दीपक रावत?

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.












