
ये कैसी कार? सड़क पर चलाओ या समंदर में, रफ्तार एक जैसी, इतनी है कीमत
AajTak
ये कार बस कुछ ही मिनटों में कार से बोट में तब्दील हो जाती है. इस तरह आप इस कार से रोड से चलाते-चलाते पानी में भी उतार सकते हैं. 'सी लायन' ने दुनिया की सबसे तेज अम्फीबियस कार के रूप में अपना नाम दर्ज कराया है.
इन दिनों नई-नई टेक्नॉलजी (Technology) के दम पर कई शानदार कारें मार्केट में आ गई हैं. कुछ गाड़ियों में ऐसी तकनीक और सिस्टम का इस्तेमाल किया गया होता है कि देखते ही सिर चकरा जाता है. इस तरह की एक खास कार है, जो पानी और रोड दोनों पर चलती है. जी हां, ये हकीकत है और कार का नाम है 'सी लायन' (Sea Lion). 'सी लायन' ने दुनिया की सबसे तेज अम्फीबियस कार (Amphibious Car) के रूप में अपना नाम दर्ज कराया है. यह कार बिक्री के लिए उपलब्ध है, तो चलिए जान लेते हैं कि इस कार की कीमत कितनी और इसमें कौन-कौन से फीचर्स मिलते हैं.
कितनी है कार की कीमत
इस कार के निर्माता एम.विट (M. Witt) ने इसे फैंटेसी वेंचर्स में बिक्री के लिए रखा है. अगर आप इस कार को खरीदना चाहते हैं, तो आपको 25,9500 डॉलर (करीब 2 करोड़) खर्च करने होंगे. रिपोर्ट के अनुसार, ये कार बस कुछ ही मिनटों में कार से बोट में तब्दील हो जाती है. इस तरह आप इस कार से रोड से चलाते-चलाते पानी में भी उतार सकते हैं और दोनों मोड ऑफ ट्रांसपोर्टेशन का आनंद ले सकते हैं.
इतनी रप्तार से दौड़ेगी
स्टेनलेस स्टील से कवर्ड Mazda 13B रोटरी इंजन की मदद से ये कार पानी पर 60 मील प्रति घंटा (97 किमी) की रफ्तार से दौड़ेगी. वहीं, रोड पर ये 290 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार भर सकती है. डिजाइनर एम.विट को इस कार को बनाने में करीब में 6 साल लगे. इस कार की बॉडी सीएनसी माइल्ड पीसेस और टीआईजी वेल्डेड 5052 अल्यूमिनियम से बनी है. इस वजह से ये अम्फीबियस कार देखने में काफी अलग और शानदार लगती है.
ऑनलाइन हो रही है सेल

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









