
ये कंपनी कर्मचारियों पर 'लुटाएगी' 5 करोड़, नशे में बॉस ने लिया फैसला!
AajTak
हांगकांग के ब्लैक शीप रेस्टोरेंट समूह ने कोरोना के कारण कई महीनों से अपने घर नहीं गए कर्मचारियों को अपने खर्च पर उनके घर भेजने का फैसला लिया है. फ्लाइट से लेकर कोविड टेस्ट जैसे सभी खर्च को कंपनी उठाएगी.
हांगकांग के ब्लैक शीप रेस्टोरेंट समूह ने अपने कर्मचारियों को एक नायाब तोहफा दिया है. दरअसल, कोरोना के कारण कई महीनों से अपने घर नहीं गए कर्मचारियों को इस समूह ने घर अपने खर्च पर भेजने का फैसला लिया. कंपनी ने कहा कि जल्द ही वे सभी कर्मचारियों को उनके परिवार वालों से मिलने के लिए भेजेंगे और इसका सारा खर्च भी कंपनी ही उठाएगी.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












