
ये एक चीज छोड़ दी तो 40% कम हो जाएगा डायबिटीज का खतरा, WHO ने दी ऐसी सलाह
AajTak
दुनियाभर में होने वाली मौतों में डायबिटीज से होने वाली मौतों की संख्या काफी ज्यादा है. डायबिटीज से बचने के लिए धूम्रपान छोड़ देना चाहिए. WHO ने कहा है कि जो लोग धूम्रपान छोड़ देते हैं उनमें डायबिटीज होने का खतरा 30-40% तक कम हो जाता है.
बीड़ी, सिगरेट पीने यानी धूम्रपान की वजह से कई बीमारियां होती हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन, WHO की इंटरनेशनल डायबिटीज फेडरेशन (IDF) और न्यूकैसल यूनिवर्सिटी की तरफ से संयुक्त रूप से विकसित एक नए ब्रीफ के अनुसार, धूम्रपान छोड़ने से टाइप -2 डायबिटीज होने का खतरा 30-40 प्रतिशत तक कम हो सकता है.
डब्ल्यूएचओ ने अपने एक बयान में कहा, 'सबूत बताते हैं कि धूम्रपान ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने की शरीर की क्षमता को प्रभावित करता है, जिससे टाइप -2 मधुमेह हो सकता है.'
संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने कहा कि टाइप-2 डायबिटीज दुनिया भर में सबसे होने वाली सबसे पुरानी बीमारियों में से एक है. एजेंसी का कहना है कि हालांकि, इसे रोका जा सकता है. WHO के अनुसार, टाइप-2 डायबिटीज का सबसे प्रमुख कारण अधिक वजन होना, पर्याप्त व्यायाम न करना और आनुवंशिकता है.
बयान में कहा गया है कि IDF का अनुमान है कि दुनियाभर में 53.7 करोड़ लोगों को डायबिटीज है और यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है जिससे डायबिटीज वैश्विक स्तर पर मृत्यु का नौवां सबसे बड़ा कारण बन गया है.
WHO के बयान में कहा गया है कि धूम्रपान से हृदय रोग, किडनी का फेल होना और अंधापन जैसी डायबिटीज संबंधी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है. डायबिटीज होने पर शरीर के घाव भरने में भी देरी होती है.
इंटरनेशनल डायबिटीज फेडरेशन के अध्यक्ष अख्तर हुसैन ने कहा, 'हमारी संस्था लोगों से आग्रह करती है कि वो डायबिटीज के खतरे को कम करने के लिए धूम्रपान बंद कर दें. और अगर आपको डायबिटीज हो भी गया है तो धूम्रपान छोड़ने से डायबिटीज की समस्या गंभीर नहीं होती.'

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












