
यूपी: स्कूल में टीचर की मार से 10वीं के छात्र की मौत, टेस्ट में की थी गलती
AajTak
Student Beaten to Death: औरैया के अछल्दा में आदर्श इंटर कॉलेज के कक्षा 10वीं के छात्र निखिल ने सामाजिक विज्ञान के टेस्ट में कुछ गलत लिख दिया. इसपर टीचर अश्वनी सिंह इस कदर भड़क गए कि उसकी जमकर पिटाई कर दी. पिटाई से छात्र की तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.
यूपी के औरैया से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. कक्षा 10वीं के छात्र निखिल को स्कूल के टेस्ट में गलती करने पर शिक्षक द्वारा इस कदर पीटा गया कि उसकी मौत हो गई. औरैया के अछल्दा में आदर्श इंटर कॉलेज के कक्षा 10वीं के छात्र निखिल ने सामाजिक विज्ञान के टेस्ट में कुछ गलत लिख दिया. इसपर टीचर अश्वनी सिंह इस कदर भड़क गए कि उसकी जमकर पिटाई कर दी. पिटाई से छात्र की तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.
पुलिस अधीक्षक ने इस बात की जानकारी दी है कि छात्र की इलाज के दौरान मौत हुई है. अछल्दा थाना क्षेत्र बेसौली निवासी राजू दोहरे ने अछल्दा थाने में 24 सितंबर को शिक्षक के खिलाफ बच्चे की पिटाई को लेकर मामला दर्ज कराया था. शिक्षक ने 07 सितंबर को टेस्ट में गलती करने पर बच्चे को पीटा था जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई थी.
तबीयत बिगड़ने के बाद बच्चे का इलाज कराया जा रहा था. 24 तारीख को छात्र के पिता राजू ने शिक्षक पर इलाज में सहयोग न करने और जाति सूचक अपशब्दों को लेकर मामला दर्ज कराया था. इसके बाद इलाज के दौरान निखिल की सैफई में मृत्यु हो गई.
पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने बताया कि 24 सितंबर को थाना अछल्दा पर राजू सिंह दोहरे द्वारा एक लिखित सूचना दी गई थी. 07 सितंबर को आदर्श इंटर कॉलेज में उनके पुत्र निखिल को उनके सामाजिक विज्ञान के टीचर अश्वनी सिंह द्वारा एग्जाम में गलत लिखने के कारण काफी मारा-पीटा गया, जिससे उसकी तबीयत काफी खराब हो गई. इसके बाद 07 सितंबर से ही लगातार वह उसका इलाज करा रहे थे.
इसमें जो आरोपी टीचर हैं, उनके द्वारा इलाज में सहयोग किया गया और इलाज के लिए पैसे दिए थे जिसके कारण उन्होंने थाने में कोई सूचना नहीं दी थी. 24 तारीख को छात्र की मौत हो गई है. मौत का कारण पता लगाने के लिए पैनल से और वीडियो ग्राफ कराने के लिए इटावा सीएमओ से बात कर ली गई है. आगे की कारवाई जारी है और अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए तीन टीम बनाई गईं हैं.
(औरैया से सूर्य शर्मा की रिपोर्ट)

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.




