
'यूपी से लोकसभा चुनाव जरूर लड़ेंगे नीतीश कुमार', जेडीयू को क्यों है उम्मीद?
AajTak
उत्तर प्रदेश के फूलपुर निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव में अपनी उम्मीदवारी की अटकलों को खारिज करते हुए नीतीश कुमार ने 20 सितंबर को कहा कि वह केवल संसदीय चुनावों से पहले विपक्षी दलों को एकजुट करने में रुचि रखते हैं. हालांकि पार्टी की यूपी इकाई को अभी भी उम्मीद है कि नीतीश अपने फैसले पर फिर से विचार करेंगे.
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फूलपुर से 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना से इनकार कर दिया है. हालांकि जेडीयू की उत्तर प्रदेश इकाई को अभी भी उम्मीद है कि वह बीजेपी के खिलाफ विपक्षी एकता का एक बड़ा संदेश देने के फैसले पर फिर विचार करेंगे. समाजवादी पार्टी के कुछ नेताओं ने भी इस विचार का स्वागत किया है.
उत्तर प्रदेश के फूलपुर निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव में अपनी उम्मीदवारी की अटकलों को खारिज करते हुए नीतीश कुमार ने 20 सितंबर को कहा कि वह केवल संसदीय चुनावों से पहले विपक्षी दलों को एकजुट करने में रुचि रखते हैं. बिहार के मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उनके प्रयासों से युवा पीढ़ी को (तेजस्वी यादव जैसे लोगों को) लाभ मिलना चाहिए. यूपी जेडीयू के अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने कहा कि पार्टी की राज्य इकाई को उम्मीद है कि नीतीश कुमार अपने फैसले पर पुनर्विचार करेंगे.
यूपी जेडीयू अध्यक्ष ने कहा कि हमने नीतीश कुमार को पटना में पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन में फूलपुर, मिर्जापुर या अंबेडकर नगर से 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया था. हमें कोई ठोस जवाब नहीं मिला है, इसलिए हमें अभी भी उम्मीद है. उन्होंने कहा कि राज्य के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा के बाद प्रस्ताव रखा गया था. सीटों के चुनाव के बारे में बताते हुए पटेल ने कहा कि इन सीटों पर कुर्मी वोटर करीब 40 फीसदी हैं.
फूलपुर और अंबेडकर नगर से जाएगा संदेश
पटेल ने कहा कि पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू फूलपुर से चुने गए थे. पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह भी सीट से चुने गए थे. जब हमारे नेता फूलपुर से चुनाव लड़ेंगे, तो यह निश्चित रूप से एक मजबूत संदेश देगा. उसके बाद अंबेडकर नगर को लेकर कहा कि अंबेडकर नगर समाजवादी विचारक राम मनोहर लोहिया का जन्मस्थान है और चूंकि हम लोहिया जी के शिष्य हैं, इसलिए हमने इस निर्वाचन क्षेत्र को भी शॉर्टलिस्ट किया है. इसके बाद मिर्जापुर पर उन्होंने कहा कि मिर्जापुर बिहार के बहुत करीब है और वहां से हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी को संदेश देंगे कि यूपी और बिहार के पार्टी कार्यकर्ता एक साथ हैं.
सपा एमएलसी ने किया समर्थन

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.



