
यूपी: सहारनपुर से दिखा हिमालय का खूबसूरत नजारा, तस्वीरें देखकर आप भी कहेंगे वाह!
ABP News
यूपी के सहारनपुर जिले से कई किलोमीटर दूर हिमालय की वादियों की खूबसूरत तस्वीरें वायरल हो रही हैं. हिमालय की ये तस्वीरें सहारनपुर से ली गई हैं.
सहारनपुर. कोरोना काल में लगे लॉकडाउन ने एक बार फिर प्रकृति का खूबसूरत नजारा दिखाया है. लॉकडाउन के कारण वाहनों की आवाजाही और तमाम तरह की फैक्ट्रियों के संचालन पर ब्रेक लग गया है. साथ ही पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से मौसम और ज्यादा साफ हो गया है. यही वजह है कि सहारनपुर से हिमालय की खूबसूरत वादियों के दर्शन हो रहे हैं. सहारनपुर में सरकारी कर्मचारी दुष्यंत कुमार ने हिमालय की पहाड़ियों की तस्वीरें अपने कैमरे में कैद की हैं. सैंकड़ों किमी दूर से ली गई ये शानदार तस्वीरें आंखों को सुकून देने वाली हैं. सोशल मीडिया पर तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं.More Related News













