
यूपी: वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद भी PGI डायरेक्टर पॉजिटिव, पत्नी को भी हुआ कोरोना
AajTak
एसजीपीजीआई के डॉक्टर धीमान कोविड-19 की दोनों डोज ले चुके हैं. लेकिन कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें खुद को घर में क्वारंटाइन करना पड़ा है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि बीते 7 दिनों में जो भी उनके संपर्क में आया हो खुद की जांच करा ले.
यूपी की राजधानी लख़नऊ में कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद भी एक डॉक्टर की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई. कोरोना पॉजिटिव डॉक्टर की पत्नी भी संक्रमित पाई गईं. फिलहाल दोनों होम आइसोलेशन में हैं. दोनों ने संपर्क में आए लोगों से कोविड जांच कराने की अपील की है. दरअसल, ये मामला लख़नऊ के एसजीपीजीआई का है. एसजीपीजीआई के डायरेक्टर डॉ. आरके धीमान ने हाल ही कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवाई थी. लेकिन कोविड जांच के दौरान वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. उनकी पत्नी भी कोरोना से संक्रमित हैं. गौरतलब है कि यह दूसरा मामला है, जिसमें लखनऊ का कोई डॉक्टर कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद भी संक्रमित हुआ हो.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











