
यूपी में TGT-PGT भर्ती के नियम बदले, बायोलॉजी फिर से शामिल, नई योग्यता लागू
AajTak
उत्तर प्रदेश के 4512 माध्यमिक स्कूलों में होने वाली टीजीटी भर्ती में अब फिर से जीव विज्ञान (बायोलॉजी) विषय जोड़ दिया गया है. इसका मतलब है कि जिन उम्मीदवारों ने बायोलॉजी से ग्रेजुएशन किया है, वे अब इस भर्ती में शामिल होकर शिक्षक बन सकते हैं.
उत्तर प्रदेश के 4512 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में टीजीटी भर्ती में अब जीव विज्ञान (बायोलॉजी) को फिर से शामिल किया गया है. इससे बायोलॉजी से ग्रेजुएशन और बीएड करने वाले उम्मीदवार अब भर्ती में शामिल हो सकेंगे. स्नातक (Graduation) जन्तु विज्ञान (Zoology) या वनस्पति विज्ञान (Botany) में होनी चाहिए. पहले किसी भी संबंधित विषय से स्नातकोत्तर (Post Graduation) करने वाले योग्य माने जाते थे. अब केवल भूगोल (Geography) में परास्नातक (M.A./M.Sc.) होना जरूरी है.
पीजीटी नागरिक शास्त्र की योग्यता अब केवल राजनीति विज्ञान (Political Science/राजनीति शास्त्र) से स्नातकोत्तर करने वाले ही योग्य होंगे. हाई स्कूल स्तर पर अब साइंस टीचर और बायोलॉजी टीचर अलग-अलग होंगे. दोनों की योग्यता भी अलग-अलग तय की गई है. यह आदेश विशेष सचिव कृष्ण कुमार गुप्ता ने राज्यपाल की मंजूरी के बाद जारी किया है. पुराना आदेश (22 अप्रैल) रद्द कर दिया गया है. नया आदेश 9 सितंबर से लागू हो चुका है.
स्नातक डिग्री और बीएड होगा अनिवार्य विशेष सचिव कृष्ण कुमार गुप्त ने आदेश जारी करते हुए शिक्षा निदेशक माध्यमिक एवं सभापति माध्यमिक शिक्षा परिषद को पत्र भेज दिया है. संशोधित अर्हताओं (Eligibility Criteria) के अनुसार टीजीटी बायो भर्ती में जन्तु विज्ञान और वनस्पति विज्ञान विषय से स्नातक डिग्री और बीएड अनिवार्य होगा. पीजीटी भूगोल विषय में पहले संबंधित विषय से स्नातकोत्तर करने वाले अभ्यर्थियों को अर्ह माना गया था, परंतु अब भूगोल में ही परास्नातक होना जरूरी है. वहीं, नागरिक शास्त्र प्रवक्ता पद के लिए अब केवल राजनीति विज्ञान.राजनीति शास्त्र से परास्नातक ही मान्य होगा.
पोस्ट ग्रेजुएट टीचर की भर्ती प्रक्रिया में बदलाव प्रवक्ता या पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी) भूगोल में संशोधन करते हुए परास्नातक में भूगोल विषय को अनिवार्य कर दिया गया है. इसी प्रकार पीजीटी नागरिक शास्त्र विषय के लिए अब परास्नातक राजनीति विज्ञान अथवा राजनीति शास्त्र विषय में आवश्यक होगा. आपको बता दें यूपी में सरकार ने टीजीटी ट्रेनिंग ग्रेजुएट टीचर गत पोस्ट ग्रेजुएट टीचर की भर्ती प्रक्रिया में कुछ बदलाव किया है.
बायोलॉजिकल विषय को फिर से टीजीटी भर्ती प्रक्रिया में शामिल किया गया है. इसी तरह हाई स्कूल स्तर पर विज्ञान पढ़ने के लिए साइंस टीचर और बायोलॉजी टीचर की अलग-अलग श्रेणी होगी जिसकी योग्यता अलग-अलग होगी. योग्यता में बदलाव का आदेश विशेष सचिव कृष्ण कुमार गुप्ता के द्वारा राज्यपाल की मंजूरी के बाद जारी किया गया है. पुराने आदेश 22 अप्रैल वाले को रद्द कर योग्यता मानदंड 9 सितंबर के आदेश के अनुसार लागू हो चुका है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











