
यूपी में बदलेगी उपचुनाव की तारीख? बीजेपी ने चुनाव आयोग से की ये अपील
AajTak
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने यूपी में होने वाले विधानसभा उप-चुनाव की तारीखों में बदलाव की मांग को लेकर चुनाव आयोग को ज्ञापन दिया है. बीजेपी की नई मांग है कि 13 नवंबर की जगह 20 नवंबर को चुनाव कराए जाएं.
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने यूपी में होने वाले विधानसभा उप-चुनाव की तारीखों में बदलाव की मांग को लेकर चुनाव आयोग को ज्ञापन दिया है. बीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने अपने ज्ञापन में कहा है कि 15 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा होने की वजह से कुंदरकी, मीरापुर, गाजियाबाद और प्रयागराज में लोग तीन चार दिन पहले इकट्ठे जो जाते हैं. ऐसे में चुनाव आयोग को कार्तिक पूर्णिमा को ध्यान में रखते हुए तारीखों में बदलाव करना चाहिए. बीजेपी की नई मांग है कि 13 नवंबर की जगह 20 नवंबर को चुनाव कराए जाएं.
13 नंवबर को वोटिंग, 23 को नतीजे चुनाव आयोग के मुताबिक 13 नंवबर को यूपी में विधानसभा की खाली सभी 10 सीटों में से 9 सीटों पर वोटिंग होगी. इन सभी 9 सीटों पर वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी और इसी दिन चुनावी नतीजे आएंगे. महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा के चुनावी नतीजे भी 13 नवंबर को आएंगे.
हालांकि यूपी में मिल्कीपुर विधानसभा में होने वाले उपचुनाव का अभी ऐलान नहीं किया गया है. इसे लेकर विपक्षी पार्टियां तरह-तरह के सवाल कर रही हैं. कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि जैसे फैजाबाद-अयोध्या में लोकसभा चुनावों में अवधेश प्रसाद ने बीजेपी को हराया, वैसे ही हार के खतरे को देखते हुए मिल्कीपुर में उपचुनाव नहीं कराया जा रहा है. पर मिल्कीपुर उपचुनाव नहीं होने की एक वजह जो सामने आई है, वो अलग है.
इस वजह से मिल्कीपुर में उपचुनाव की तारीख का नहीं हुआ एलान 13 नवंबर को उत्तर प्रदेश में 9 सीटों पर उपचुनाव होने हैं जिनमें- कानपुर की सीसामऊ, प्रयागराज की फूलपुर, मैनपुरी की करहल, मिर्जापुर की मझवां, अंबेडकरनगर की कटेहरी, गाजियाबाद सदर, अलीगढ़ की खैर, मुरादाबाद की कुंदरकी और मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट शामिल है. जानकारी के मुताबिक, हाईकोर्ट में मुकदमा लंबित होने के चलते चुनाव आयोग ने मिल्कीपुर में चुनाव की तारीख का एलान नहीं किया है.
दरअसल, बीजेपी के पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने मिल्कीपुर में 2022 विधानसभा चुनाव के नतीजे को लेकर हाइकोर्ट में याचिका दाखिल कर रखी है. उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा चुनाव में हारने के बाद गोरखनाथ बाबा ने अवधेश प्रसाद के चुनाव जीतने के खिलाफ याचिका दाखिल की थी. इस याचिका का निपटारा नहीं हो पाने की वजह से मिल्कीपुर में उपचुनाव का शेड्यूल जारी नहीं किया गया है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.










