
यूपी में बगैर टेंडर दवाएं और उपकरण खरीद सकेंगे सरकारी अस्पताल
AajTak
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कोरोना की रोकथाम के लिए बड़ा फैसला. आपात परिस्थितियों को देखते हुए खरीदारी के लिए दी गई तीन महीने की छूट. तात्कालिक जरूरतों के अनुसार 12 अप्रैल से 11 जुलाई तक कई शर्तों पर दी गई अनुमति.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना महामारी की आपात परिस्थितियों को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है. सरकारी अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों और चिकित्सा संस्थानों में दवाइयों और उपकरणों की किल्लत न हो, इसके लिए तीन महीने तक बिना टेंडर के सरकारी अस्पताल, मेडिकल कॉलेज और चिकित्सा संस्थान दवाइयों और उपकरणों की खरीद कर सकेंगे. ऐसे ही सरकारी अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों और चिकित्सा संस्थानों में सेवाओं के लिए भी छूट दी गई है, अब स्थानीय स्तर पर सेवाओं या मैनपावर के लिए टेंडर निकालने की जरूरत नहीं है. सीएम योगी के निर्देश पर प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा आलोक कुमार ने आदेश जारी कर दिए हैं. सीएम योगी कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए पिछले साल से ही टीम 11 के अधिकारियों के साथ रोजाना समीक्षा बैठक कर रहे हैं. इसी क्रम में वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए उन्होंने सरकारी अस्पतालों में दवाइयों, उपकरणों और सेवाओं में कोई कमी नहीं होने के निर्देश दिए थे. चूंकि वैश्विक महामारी की आपात परिस्थितियों में दवाइयों, उपकरणों और तात्कालिक सेवाओं के लिए टेंडर प्रक्रिया अपनाने में समय लग सकता है इसलिए इन वस्तुओं की खरीदारी या सेवाओं के लिए 12 अप्रैल से 11 जुलाई तक बिना टेंडर के खरीदारी की छूट दी गई है. हालांकि इसके लिए गाइडलाइंस जारी की गई है और खरीदारी को पारदर्शी बनाने के लिए कई शर्तें भी जोड़ी गई हैं.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












