
यूपी मदरसा बोर्ड परीक्षा के आवेदन की लास्ट डेट में छूट, अब इस दिन तक जमा होंगे फॉर्म
AajTak
Up Madrasa Board Exam Date: यूपी मदरसा बोर्ड परीक्षा 2023 के आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 7 फरवरी कर दी गई है. मदरसा बोर्ड के ऑनलाइन पोर्टल के जरिए छात्र 7 फरवरी 2023 तक आवेदन और 4 फरवरी तक परीक्षा शुल्क जमा कर सकते हैं.
UP Madrasa Board Extended Exam Date: यूपी मदरसा बोर्ड परीक्षा 2023 के आवेदन पत्रों की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है. सेकेंड्री, सीनियर सेकेंडरी कामिल एवं फाजिल परीक्षा वर्ष 2023 के आवेदन पत्रों को मदरसा पोर्टल पर भरने की अंतिम तिथि अब 7 फरवरी 2023 है. इस तारीख तक छात्र-छात्राएं आवेदन पत्र भर सकते हैं. मदरसा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा.
4 फरवरी तक जमा करना होगा परीक्षा शुल्क
परीक्षा के लिए छात्र-छात्राएं आवेदन 7 फरवरी तक कर सकते हैं हालांकि 4 फरवरी 2023, परीक्षा शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख है. सभी आवेदन आने के बाद मदरसे के प्रधानाचार्य द्वारा छात्र-छात्राओं के आवेदन पत्रों के नियमानुसार मदरसा पोर्टल पर आवेदनों को 12 फरवरी 2023 तक लॉक कर देंगे. वहीं, आवेदनों को जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी द्वारा 14 फरवरी 2023 तक लॉक कर दिया जाएगा. यानी कि आवेदन की पूरी प्रक्रिया 15 फरवरी तक समाप्त हो जाएगी.
मदरसों में पढ़ाई जाएंगी बेसिक शिक्षा विभाग की किताबें
बता दें कि उत्तर प्रदेश में कुल 558 अनुदानित मदरसे हैं जिनमें कक्षा 1 से लेकर कक्षा 8 तक के बच्चे पढ़ते हैं. हाल ही में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने मदरसों में पुस्तकों के वितरण के सिस्टम को बदलने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि अब से एनसीईआरटी की किताबें डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से दी जाएगी. इसके अलावा मदरसों को एक लेकर एक बड़ा बदलाव यह भी किया गया कि अब 8वीं कक्षा तक बेसिक शिक्षा विभाग में चल रही किताबों द्वारा ही बच्चों को पढ़ाया जायेगा.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









