
यूपी: बुजुर्ग नूरजहां के घर नहीं था बिजली कनेक्शन, पता चलते ही महिला IPS ने किया ये काम, VIDEO
AajTak
IPS Anukriti Sharma: पैसों के अभाव में महिला के घर बिजली कनेक्शन नहीं लग पाया था. ऐसे में जब ये बात IPS को पता चली तो उन्होंने खुद महिला के घर पहुंचकर बिजली का कनेक्शन करवाया. लाइट और पंखा चलते ही बुजुर्ग महिला का चेहरा खिल उठता है और वो IPS को दुआएं देने लगती हैं.
सोशल मीडिया पर एक महिला आईपीएस (IPS) का वीडियो वायरल हो रहा है. जिसे देखने के बाद हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है. वीडियो में उन्हें एक बुजुर्ग महिला के घर को रोशन करते हुए दिखाया गया है. दरअसल, पैसों के अभाव में महिला के घर बिजली कनेक्शन नहीं लग पाया था. ऐसे में जब ये बात IPS को पता चली तो उन्होंने खुद महिला के घर पहुंचकर बिजली का कनेक्शन करवाया. लाइट जलते और पंखा चलते ही बुजुर्ग महिला का चेहरा खिल उठा और वो IPS को दुआएं देने लगीं.
दरअसल, ये मामला उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का है. जहां महिला IPS अनुकृति शर्मा (Anukriti Sharma) 'मिशन शक्ति' के तहत अगौता थाना क्षेत्र के एक गांव में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुन रही थीं. इसी दौरान नूरजहां नाम की एक बुजुर्ग महिला ने बताया कि उनके घर बिजली का कनेक्शन नहीं है, जिसकी वजह से वो गर्मी से परेशान हैं.
बुजुर्ग महिला की तकलीफ सुन IPS अनुकृति ने बिजली विभाग से संपर्क किया और साथी पुलिसकर्मियों के साथ नूरजहां के घर पहुंच गईं. देखते ही देखते नूरजहां के घर में बिजली कनेक्शन हो गया. इस घटना के वीडियो को IPS के साथ यूपी पुलिस ने भी ट्विटर पर शेयर किया है.
IPS अनुकृति ने वीडियो के कैप्शन में लिखा- 'मेरे जीवन का 'स्वदेश मोमेंट'. नूरजहां चाची के घर में बिजली का कनेक्शन मिलना सचमुच उनके जीवन में रोशनी लाने जैसा है. उनके चेहरे पर मुस्कान संतुष्टि देने वाली थी. सपोर्ट के लिए SHO जितेंद्र जी और पूरी टीम को धन्यवाद.'
फिलहाल, वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स IPS अनुकृति की तारीफ कर रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे जब घर में बिजली आई और बल्ब जला, नूरजहां का चेहरा खिल उठा. ये देख IPS के साथ मौजूद दूसरे पुलिसकर्मी भी मुस्कुराने लगे. इस बीच खुशी के मारे नूरजहां IPS की पीठ थपथपाने लगती हैं. बाद में चलते समय पुलिसकर्मियों ने नूरजहां को मिठाई भी दी.
कौन हैं IPS अनुकृति शर्मा?

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











