
यूपी: बिना मास्क पहने चालान काट रहा था दारोगा, वीडियो हुआ वायरल तो SP ने किया लाइन हाजिर
AajTak
बिजनौर पुलिस ने जिले में चेकिंग अभियान चलाया था. लेकिन इस दौरान दारोगा खुद ही बिना मास्क लगाए चेकिंग कर रहा था. बिना मास्क लोगों के चालान काटने वाले दारोगा का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. जिसके बाद एसपी ने दारोगा को लाइन हाजिर कर दिया.
कोरोना काल में लोगों से मास्क लगाने की अपील की जा रही है. मास्क नहीं लगाने या कोविड नियम तोड़ने वालों के खिलाफ पुलिस-प्रशासन एक्शन ले रहा है. इस बीच यूपी के बिजनौर जिले में चेकिंग कर रहे एक दारोगा को बिना मास्क लगाए चालान काटना भारी पड़ गया. दूसरों को नियम का पाठ पढ़ा रहे दारोगा ने खुद ही मास्क नहीं पहना था. दरअसल, बिजनौर पुलिस ने जिले में चेकिंग अभियान चलाया था. लेकिन इस दौरान दारोगा खुद ही बिना मास्क लगाए चेकिंग कर रहा था. किसी शख्स ने इस दारोगा का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. जिसके बाद एसपी ने दारोगा को लाइन हाजिर कर दिया.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












