
यूपी: जिनके पति जिंदा, उन्हें भी विधवा बताकर बांटे पैसे, सरकारी योजना में घोटाले के बाद FIR दर्ज
AajTak
लखनऊ में राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना में घोटाले की खबर सामने आई है. जिन महिलाओं के पति जिंदा थे, उन्हें भी विधवा बताकर, उनके खाते में पैसे डाले जा रहे थे. कई विभागों की संलिप्तता पूरे प्रकरण में सामने आई है. केस की छानबीन जारी है.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत कमाऊ मुखिया की मौत होने पर सरकार की ओर से दी जाने वाली 30 हजार की आर्थिक मदद में अब बड़ा घोटाला सामने आया है. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में फर्जी दस्तावेज बनाकर महिलाओं के खाते में मोटी रकम डाली जा रही थी, जिसमें कई सरकारी विभाग भी शामिल थे. अब पारिवारिक लाभ योजना घोटाले में केस दर्ज हुआ है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











