
यूपी: चार साल की मासूम बच्ची के साथ रेप, 24 के युवक ने दिया घटना को अंजाम
AajTak
सिद्धार्थनगर जिले में एक 4 साल की नाबालिग बच्ची के साथ रेप की घटना हुई. पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया कि गांव में रहने वाला युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और सरकारी स्कूल के पीछे उसके साथ गलत काम किया. बच्ची रोती बिलखती अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना बताई.
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में एक 4 साल की नाबालिग बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि बीती शाम बच्ची के परिजन गांव में डीजे देखने गए थे.
इसी दौरान गांव का रहने वाला युवक मासूम को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और सरकारी स्कूल के पीछे उसके साथ गलत काम किया. बच्ची रोती बिलखती अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना बताई.
चार साल की मासूम बच्ची के साथ रेप
बच्ची के प्राइवेट पार्ट में खून देखकर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए और पुलिस को इसकी जानकारी दी. बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे NICU वार्ड में भर्ती किया है.
पीड़ित परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने धारा 376 व पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. युवक की उम्र 24 साल बताई जा रही है और वो घटना को अंजाम देने के बाद से फरार है.
आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












