
यूपी: गौतमबुद्ध नगर में बच्चों के लिए बनेंगे अलग अस्पताल, कोरोना की तीसरी लहर से लड़ने की तैयारी
AajTak
यमुना प्राधिकरण में शर्त यह रखी है कि अस्पताल बनाने का काम उसी कंपनी या ग्रुप को दिया जाएगा जो 8 से 10 महीने में अस्पताल बनाकर तैयार कर दे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस मंत्र के बाद नोएडा के सेक्टर 30 में जिला अस्पताल में भी 150 बिस्तर का विशेष पीडियाट्रिक वार्ड बनाया जाएगा.
कोरोना की दूसरी लहर ने पूरे देश में कोहराम मचा दिया है. उत्तर प्रदेश में भी दूसरी लहर के दौरान हजारों लोगों की मौत हुई है. लेकिन तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर गौतमबुद्ध नगर में अभी से इंतजाम शुरू करते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने पर जोर देना शुरू कर दिया गया है. इसी के तहत यमुना प्राधिकरण ने अपने क्षेत्र में बच्चों के लिए दो अस्पताल बनवाने का फैसला लिया है. प्राधिकरण के सेक्टर-18 और 20 में खासकर बच्चों के लिए अस्पताल बनाए जाएंगे. ये अस्पताल 100-100 बेड के होंगे. यमुना प्राधिकरण में शर्त यह रखी है कि अस्पताल बनाने का काम उसी कंपनी या ग्रुप को दिया जाएगा जो 8 से 10 महीने में अस्पताल बनाकर तैयार कर दे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस मंत्र के बाद नोएडा के सेक्टर 30 में जिला अस्पताल में भी 150 बिस्तर का विशेष पीडियाट्रिक वार्ड बनाया जाएगा.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












