
यूपी: कोरोना के खिलाफ तेज हुई जंग, स्कूल-कॉलेज 30 अप्रैल तक बंद
AajTak
उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण घातक रूप अख्तियार करता जा रहा है. यूपी में रविवार, 11 अप्रैल को 15,353 नए संक्रमित मरीज मिले, जबकि 67 मरीजों की मौत हो गई. नवरात्र और रमजान को ध्यान में रखते हुए योगी सरकार ने नई गाइडलाइन जारी की है.
उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण घातक रूप अख्तियार करता जा रहा है. यूपी में रविवार, 11 अप्रैल को 15,353 नए संक्रमित मरीज मिले, जबकि 67 मरीजों की मौत हो गई. राजधानी लखनऊ में 4,444 मरीज मिले जबकि 31 लोगों की जान चली गई. यूपी और राजधानी दोनों में यह नया रिकॉर्ड है. प्रदेश में अब ऐक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 71,241 हो गई है. कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरी तरह से ऐक्टिव मोड में आ गए हैं. रविवार को हुई सर्वदलीय बैठक में मुख्यमंत्री ने नेताओं को प्रदेश सरकार के प्रयासों की जानकारी दी. उधर नवरात्र और रमजान को ध्यान में रखते हुए योगी सरकार ने नई गाइडलाइन जारी की है. धार्मिक स्थलों में एक साथ अधिकतम 5 लोगों को ही प्रवेशMore Related News

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












