
यूपी के मदरसों में योग दिवस मनाने पर मचा बवाल, सपा नेता ने कहा तालीम दिवस मनाएंगे
AajTak
Yoga Day 2023: सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा कि मदरसों में योग दिवस भला क्यों मनाया जाना चाहिए. यह मदरसों का हिस्सा नहीं है. बल्कि, मदरसों में तालीम दिवस मनाया जाना चाहिए.
Yoga Day 2023: पूरे विश्व में 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है. यह दिन योग एवं प्राणायाम के जीवन में महत्व और अच्छे स्वास्थ्य के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए मनाया जाता है. देशभर में सभी सरकारी दफ्तरों और स्कूल कॉलेजों में स्टूडेंट्स और टीचर्स साथ मिलकर योग करते हैं. मगर यूपी में अब मदरसों में योग दिवस मनाने को लेकर बवाल छिड़ गया है.
सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा कि मदरसों में योग दिवस भला क्यों मनाया जाना चाहिए. यह मदरसों का हिस्सा नहीं है. बल्कि, मदरसों में तालीम दिवस मनाया जाना चाहिए. इससे मदरसे के छात्रों को एहसास दिलाया जा सके कि वह कम पढ़ाई कर रहे हैं, या क्या कमी है. मदरसों में तालीम दिवस मनाया जाना चाहिए, उसमें योग दिवस मनाए जाने का क्या मतलब है. यह सभी कुछ मदरसों में केवल हैरेससमेंट फैलाने के लिए किया जा रहा है, क्योंकि ये चाहते हैं कि मदरसे न चलें और मदरसों के बच्चे मजहबी तालीम हासिल न कर सकें.
वहीं भाजपा की केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति का कहना है कि उत्तर प्रदेश के मदरसो में भी योग दिवस होगा. समाजवादी पार्टी अगर इसका विरोध कर रही है तो अखिलेश यादव को इसका जबाब देना पड़ेगा और समाजवादी पार्टी के नेता अगर ऐसा कह रहे हैं तो मदरसों में तो योग दिवस मनाना ही पड़ेगा.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









