
यूपी के पीलीभीत में 6 घंटे दीवार और छत पर घूमता रहा बाघ, चारों ओर से घेरकर भीड़ बनाती रही वीडियो
AajTak
पीलीभीत में बाघों का आतंक जारी है. बीती रात एक बाघ गांव में घुस आया और दीवार पर जाकर बैठ गया. कई घंटे से यह बाघ दीवार पर ही डेरा जमाए हुए है. उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
यूपी के पीलीभीत में देर रात एक बाघ जंगल से निकलकर रिहायशी इलाके में घुस आया. जब लोगों की नजर उसपर पड़ी तो उनके होश उड़ गए. बाघ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में वह दीवार पर आराम फरमाता हुआ नजर आ रहा है. आसपास गांववालों की भीड़ जमा है. हालांकि, पहले ही दीवार के चारों तरफ बाड़ेबंदी कर दी गई थी. ताकि बाघ किसी पर हमला ना कर दे.
जानकारी के मुताबिक, घटना पीलीभीत के कलीनगर तहसील क्षेत्र के अटकोना की है. यहां बीती रात डेढ़-दो बजे के करीब एक बाघ को देखा गया, जिसके बाद लोग सतर्क हो गए. वन विभाग की टीम को भी सूचित कर दिया गया. जल्दी से रस्सी, तार आदि के जरिए बाघ वाले एरिया को सील कर दिया.
बाद में ग्रामीणों ने देखा कि बाघ एक घर के पास दीवार पर डेरा जमाए बैठा है. करीब 7-8 घंटे से वह इसी तरह दीवार के ऊपर टहल-घूम रहा है. वह कभी दीवार पर लेट जाता तो कभी चहलकदमी करता. सुबह होते-होते सैकड़ों लोग मौके पर उसे देखने पहुंच गए. वहीं, कई लोग घरों की छतों से बाघ का वीडियो नजर आए. इस दौरान कुछ पुलिसवाले भी आसपास दिखाई दे रहे हैं.
बताया जा रहा है कि वन विभाग की टीम बाघ को रेस्क्यू करने में जुटी हुई है. लेकिन बाघ के आसपास लोगों का इस तरह से जुटना खतरनाक साबित हो सकता है. हालांकि, ये कोई पहला मौका नहीं है जब बाघ किसी गांव में घुस आया हो. पीलीभीत के गांवों में अक्सर बाघ दस्तक देते रहे हैं, जिसके चलते ग्रामीणों में दहशत फैल जाती है.
फिलहाल, बाघ को देखने के लिए आसपास क्षेत्र से सैकड़ो ग्रामीण मौके पर पहुंचे हैं. वन विभाग के कर्मचारी और माधोटांडा पुलिस भी मुस्तैद है. रिहायशी इलाकों में बढ़ती बाघ की चहलकदमी से लोग दहशत में हैं.

जिस समय दुनिया में भारत में चल रही AI समिट की वाहवाही हो रही थी. दुनिया के तमाम देशों के राष्ट्रप्रमुख भारत की क्षमताओं और लीडरशिप के कायल हो रहे थे. तब कांग्रेस की यूथ विंग का 'राजनीतिक विरोध'... कुंठा और हताशा की सारी सीमाओं को पार कर गया और फिर उन्होंने जो किया, उसे शर्मनाक, फूहड़ता, निर्लज्जता और 'राजनीतिक अधोपतन' ही कहा जा सकता है. कांग्रेस की यूथ विंग के कार्यकर्ताओं ने किसी पूर्व नियोजित योजना के तहत सुरक्षा घेरा तोड़कर AI समिट में प्रवेश किया.

आज की घटना में यूथ कांग्रेस के नेताओं ने मोदी विरोध में अपने कपड़े उतारकर AI Impact Summit में भारत को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर शर्मिंदा किया. इस प्रकार के विरोध को राजनीति नहीं कहा जा सकता क्योंकि यह देश के सम्मान के खिलाफ है. युवा नेताओं की इस हरकत ने देश की छवि को प्रभावित किया है. राजनीतिक विरोध करना अपनी बात सामने रखने का तरीका होता है लेकिन इस तरह के प्रदर्शन से देश के हितों को नुकसान होता है.

यह वीडियो कांग्रेस द्वारा AI समिट में किए गए विरोध प्रदर्शन पर केंद्रित है. दिल्ली पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. विपक्ष के विरोध ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या यह विरोध राजनीतिक साजिश के तहत किया गया है. इस दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे और प्रदेश की सकारात्मक विकास खबरों पर भी चर्चा की गई है. देखें खबरदार.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.





