
यूपी: किसानों के लिए गुड न्यूज! फ्री मिलेंगे सरसों और रागी के बीज, 867 लाख रुपये खर्च करेगी योगी सरकार
AajTak
Free Mustard And Ragi Seeds: उत्तर प्रदेश सरकार ने कमजोर मॉनसून की स्थिति को देखते हुए किसानों को अल्पकालीन सरसों, सामान्य सरसों एवं रागी के निशुल्क बीजों की मिनी किट वितरित करने का फैसला किया है. सरकार द्वारा इसके लिए 8 करोड़ 67 लाख रुपये की धनराशि खर्च की जानी है.
Free Mustard And Ragi Seeds To UP Farmers: कमजोर मॉनसून की सबसे ज्यादा मार किसानों पर पड़ी है. धान की फसल चौपट हो गई है. बारिश नहीं होने की वजह से पहले तो बुवाई में देरी हुई थी. किसी तरह बुवाई कर ली गई तो सूखे की मार से फसल सूखने की कगार पर आ गई हैं. कई जगहों से जमीनों में दरारें पड़ने की भी घटना सामने आई है.
सूखे की मार झेल रहे हैं 62 से ज्यादा जिले
उत्तर प्रदेश सरकार के मुताबिक राज्य के करीब 62 से ज्यादा जिले सूखे की मार झेल रहे हैं. किसान लगातार सरकार इस साल को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग कर रहे हैं. कई जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से चिट्टी लिखकर स्थिति से अवगत कराया है.स्थिति को देखते हुए योगी सरकार ने किसानों अल्पकालीन सरसों, सामान् य सरसों एवं रागी के निशुल्क बीजों का मिनी किट वितरित किए जाने का फैसला किया है.
8 करोड़ 67 लाख रुपये की धनराशि होगी खर्च
योगी सरकार ने कमजोर मानसून (सूखा और कम बारिश) की स्थिति में राज्य पोषित प्रमाणित बीजों के वितरण पर अनुदान की योजना के अन्तर्गत अल्पकालीन सरसों एवं सामान्य सरसों तथा रागी के निःशुल्क बीज मिनीकिट वितरण किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है. इसके लिए 8 करोड़ 67 लाख रुपये की धनराशि की व्यवस्था प्रमाणित बीजों पर अनुदान के मद से किए जाने के प्रस्ताव को भी अनुमोदित कर दिया गया है.
क्यों सरकार दे रही है सरसों तथा रागी के बीज

मुंबई में अब तक 85 लोगों ने गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में पैसिव यूथेनेशिया के लिए अपनी सहमति जताई है. शिवसेना (यूबीटी) के बीएमसी समूह नेता अमेय घोले ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 24 जनवरी 2023 के निर्देशों के अनुसार स्थानीय निकायों के लिए ‘एडवांस मेडिकल डायरेक्टिव’ (AMD) या ‘लिविंग विल’ को स्वीकार करना, सुरक्षित रखना और प्रबंधित करना अनिवार्य है. लिविंग विल एक लिखित दस्तावेज होता है, जिसमें व्यक्ति पहले से यह तय करता है कि भविष्य में गंभीर स्थिति में वह किस तरह का इलाज लेना या न लेना चाहता है. इस पहल से लोगों में अपने चिकित्सा अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है.

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के असर ने कश्मीर के वसंत पर्यटन पर भी असर डालना शुरू कर दिया है. श्रीनगर के बादामवारी और ट्यूलिप गार्डन में फूल पूरी तरह खिले हुए हैं, लेकिन पर्यटकों की संख्या उम्मीद से कम नजर आ रही है. भू-राजनीतिक अस्थिरता और ऊर्जा संकट की आशंका के चलते कई पर्यटक अपनी यात्रा टाल रहे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार को झटका लगा है. इससे कश्मीर में पर्यटन से जुड़े व्यवसाय को नुकसान पहुंचा है.

मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन... उखरूल में 6 अवैध बंकर ध्वस्त, हिंसा रोकने के लिए बड़ी तैनाती
मणिपुर के उखरूल जिले में सुरक्षाबलों ने 6 अवैध बंकर ध्वस्त कर दिए हैं. लितान इलाके में कुकी और नागा समुदायों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह बड़ा एक्शन लिया गया है. क्या है पूरा मामला? जानने के लिए पढ़ें ये पूरी कहानी.










