
यूपीः 15 हजार के लिए अस्पताल ढाई महीने तक रोके रहा कोरोना पॉजिटिव का शव
AajTak
यूपी के जनपद हापुड़ में कोरोना का कहर अभी भी देखने को मिल रहा है. ताजा मामला हापुड़ के सिटी कोतवाली क्षेत्र का है जहां पर 15 हजार रुपये न होने पर कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के शव का करीब ढाई माह बाद गुरुवार को अंतिम संस्कार किया गया.
यूपी के जनपद हापुड़ में कोरोना का कहर अभी भी देखने को मिल रहा है. ताजा मामला हापुड़ के सिटी कोतवाली क्षेत्र का है जहां पर 15 हजार रुपये न होने पर कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के शव का करीब ढाई माह बाद गुरुवार को अंतिम संस्कार किया गया. मृतक युवक अप्रैल माह में कोरोना पॉजिटिव हुआ था जिसके इलाज के दौरान मेरठ रेफर कर दिया गया था. मेरठ में इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई थी. उस दौरान व्यक्ति की पत्नी से अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा कहा गया कि अंतिम संस्कार के लिए शव देने के लिए 15 हजार रुपये लगेंगे, तब शव दिया जाएगा वरना हम लोग ही अंतिम संस्कार कर देंगे.
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











