
यूक्रेन-रूस जंग से फीका पड़ सकता है थाली का स्वाद? भारत में इन चीजों को स्टॉक कर रहे हैं लोग
ABP News
भारत भारी मात्रा में खाद्य तेल का आयात करता है. भारत अपने सूरजमुखी के तेल का 90 फीसदी से अधिक रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) से आयात करता है
रूस और यूक्रेन के बीच भीषण जंग (Ukraine Russia War) जारी है. इस बीच महंगाई बढ़ने के काफी आसार दिख रहे हैं. जंग के बीच खाने के तेल और ईंधनों की कमी का डर भी लोगों के बीच बना हुआ है. ऐसे में कई भारतीय खाद्य तेल और ईंधन को स्टॉक करने में जुटे हैं. लोगों में इस बात का डर है कि यूक्रेन में रूस के आक्रमण से खाद्य तेल की कमी हो सकती है. देश में कई राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव संपन्न हो गए हैं. ऐसे में वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोत्तरी का असर देश में गंभीर रूप से पड़ सकता है. सोशल मीडिया पर भी संदेश फैलाए जा रहे हैं कि युद्ध की वजह से खाने के तेल की कीमतों में कमी हो सकती है. कई लोग खाद्य तेल की खपत को कम कर रहे हैं.
खाद्य तेलों को स्टॉक करने में जुटे लोग













