
'यूक्रेन में रूस की जंग को फंड कर रहा भारत', रूसी तेल खरीद पर ट्रंप प्रशासन ने साधा निशाना
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप के सलाहकार स्टीफन मिलर ने भारत पर रूस से तेल खरीदने के जरिए यूक्रेन युद्ध को फंड करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि भारत का यह रवैया
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शीर्ष सलाहकार स्टीफन मिलर ने रविवार को भारत पर रूस से तेल खरीदने के जरिए यूक्रेन युद्ध को इंडायरेक्टली फंड करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि यह ट्रंप के लिए "स्वीकार्य नहीं" है और भारत को अपनी नीति पर पुनर्विचार करना चाहिए. स्टीफन मिलर ट्रंप प्रशासन में व्हाइट हाउस के डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ हैं, और उनका बयान अमेरिका की तरफ से भारत पर लगाए जाने वाले बड़े आरोपों में एक है.
फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में मिलर ने कहा, "डोनाल्ड ट्रंप ने बहुत स्पष्ट शब्दों में कहा है कि भारत के लिए यह स्वीकार्य नहीं है कि वह रूस से तेल खरीदकर इस युद्ध को फाइनेंस करे." रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप के शीर्ष सलाहकार ने कहा कि लोगों को यह जानकर हैरानी होगी कि रूस से तेल खरीदने के मामले में भारत अब चीन के बराबर खड़ा है. मिलर ने इसे "आश्चर्यजनक तथ्य" बताया.
यह भी पढ़ें: भारत के खारिज किए जाने के बाद भी नहीं मान रहे ट्रंप, पाकिस्तान के साथ जंग रुकवाने का फिर किया दावा
मिलर की यह टिप्पणी ट्रंप प्रशासन की ओर से भारत को लेकर अब तक की सबसे तीखी आलोचना मानी जा रही है, खासतौर पर तब जब भारत अमेरिका का इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में अहम साझेदार है. हालांकि मिलर ने अपनी बात को संतुलित करते हुए कहा कि ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रिश्ते "शानदार" हैं.
भारत रूस से खरीदता रहेगा तेल
भारत सरकार की तरफ से इस मुद्दे पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. रॉयटर्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि वॉशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास ने भी प्रतिक्रिया देने से इनकार किया है, लेकिन भारत सरकार ने यह संकेत दिया है कि अमेरिका के दबाव के बावजूद भारत रूस से तेल खरीदना जारी रखेगा.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











