
यूक्रेन पर टूटा रूस का कहर, खतरनाक मोड़ पर पहुंचा युद्ध, देखें रणभूमि
AajTak
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध 40 महीने से अधिक समय से जारी है और हर दिन के साथ यह और अधिक भीषण होता जा रहा है. हाल ही में रूस ने यूक्रेन पर अब तक के सबसे बड़े हमले किए हैं, जिसमें रिकॉर्ड 728 ड्रोन और 13 मिसाइलें दागी गईं. इन हमलों में यूक्रेन के पश्चिमी क्षेत्र और राजधानी कीव को मुख्य निशाना बनाया गया.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.











