
यूक्रेन के राष्ट्रपति Zelensky का बड़ा दावा, अब नरसंहार पर उतारू है रूस
AajTak
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूस पर नरसंहार का आरोप लगाया है. यूक्रेन के राष्ट्रपति ने रूस को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में वोटिंग के अधिकार से वंचित करने की मांग की है.
यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की ने दावा किया है कि रूस अब नरसंहार पर उतारू है. उन्होंने रूस के खिलाफ इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस का दरवाजा खटखटाने की भी जानकारी दी है. यूक्रेनी राष्ट्रपति ने साथ ही ये भी अपील की है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में रूस को मतदान की शक्ति से वंचित किया जाए.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











