
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने चेताया- अब आ गया है रूस के साथ बातचीत का समय, वर्ना...
AajTak
यूक्रेन पर रूसी हमला अब भी जारी है. इस बीच अब यूक्रेन के राष्ट्रपति Volodymyr Zelenskyy ने कहा है कि मैं चाहता हूं कि अब हर कोई मेरी बात सुने, खासकर मॉस्को में.
अमेरिका और यूरोपीय देशों के तमाम अंतर्राष्ट्रीय दबाव के बावजूद यूक्रेन पर रूस के हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. बीते शुक्रवार को यहां एक थिएटर पर बमबारी हुई. यहां सैकड़ों लोगों ने शरण ली हुई थी. अब यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने बताया है कि रूसियों द्वारा मारियुपोल थिएटर पर बमबारी के चलते लगे मलबे के ढेर से अब तक 130 लोगों को बचाया गया है. उनमें से कुछ गंभीर रूप से घायल हैं. हालांकि किसी भी मौत की कोई जानकारी नहीं है.
'वरना रूस का ऐसा नुकसान होगा कि...'
ज़ेलेंस्की ने आगे कहा- और मैं चाहता हूं कि अब हर कोई मेरी बात सुने, खासकर मॉस्को में. शांति पर सार्थक बातचीत हो, रूस के लिए अपनी गलतियों से होने वाले नुकसान को कम करने का एकमात्र मौका है. अब मिलने और बात करने का समय आ गया है. यह यूक्रेन के लिए क्षेत्रीय अखंडता और न्याय बहाल करने का समय है. अन्यथा, रूस का नुकसान इतना बड़ा होगा कि कई पीढ़ियां उसे सुधार नहीं पाएंगी.
जेलेंस्की ने रूस को चेताया
उन्होंने कहा कि क्रीमिया की जब्ती की अनिवर्सरी के सिलसिले में आज मास्को में काफी कुछ कहा गया. बड़ी रैली हुई. और मैं एक डीटेल पर ध्यान देना चाहता हूं. बताया गया है कि रूस की राजधानी में हुई रैली में कुल 200,000 लोग शामिल थे. सड़कों पर 100,000, स्टेडियम में लगभग 95000 और लगभग इतनी ही संख्या में रूसी सैनिक यूक्रेन पर आक्रमण में शामिल थे. मॉस्को के उस स्टेडियम में 14000 लाशों और दसियों हज़ार घायल और अपंग लोगों की कल्पना कीजिए.
थिएटर पर रूस ने की बमबारी

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











