
यूक्रेन के पोलटावा में अस्पताल-शिक्षण संस्थानों पर रूस का स्ट्राइक, मिसाइल अटैक में 41 की मौत
AajTak
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने दावा किया है कि रूस की दो बैलिस्टिक मिसाइल हमले में पोलटावा में 41 लोगों की मौत हो गई है और 180 लोग घायल हुए हैं. उन्होंने बताया कि रूसी सेना के इस हमले में अस्पताल और शिक्षण संस्थानों को निशाना बनाया गया है.
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने एक बयान में बताया कि पोलटावा में एक रूसी मिसाइल हमले में 41 लोगों की जान चली गई और 180 से ज्यादा लोग घायल हो गए. जेलेंस्की ने इस हमले को मानवता के खिलाफ अपराध करार देते हुए कहा कि दो बैलिस्टिक मिसाइलों ने क्षेत्र को निशाना बनाया.
जेलेंस्की ने कहा, "मुझे पोलटावा में रूसी हमले के शुरुआती रिपोर्ट मिली है. दो बैलिस्टिक मिसाइलों ने इस क्षेत्र को निशाना बनाया. उन्होंने एक शैक्षणिक संस्था और पास के एक अस्पताल को निशाना बनाया, जिससे टेलिकम्युनिकेशंस इंस्टिट्यूट की एक इमारत का हिस्सा आंशिक रूप से नष्ट हो गया."
यह भी पढ़ें: यूक्रेन के वॉर जोन में 10 हजार KM घूमा इंटरनेशनल फोटोग्राफर, ग्राउंड पर क्या मंजर देखा?
पोलटावा में सबसे घातक हमला
रूस द्वारा किए गए ताजा हमलों में यूक्रेन के मध्य पोल्टावा क्षेत्र को निशाना बनाया गया और कहा जा रहा है कि यह मॉस्को द्वारा किए गए सबसे घातक हमलों में से एक है. 2022 में 24 फरवरी को शुरू हुआ जंग अबतक दर्जनों की जानें ले चुका है. हालांकि, यूक्रेनी सेना इन दिनों रूस के भीतर है और रूस को कई क्षेत्रों का नुकसान भी हुआ है.
एयर स्ट्राइक में 41 लोगों की मौत

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.









