
यूक्रेनी शहरों पर रूस का कहर जारी, देखें दुनिया की बड़ी ख़बरें
AajTak
यूक्रेनी शहरों पर रूसी कहर जारी है. पिछले दो दिनों से लगातार रूसी सेना ने यूक्रेन की राजधानी कीव समेत अन्य शहरों पर जबरदस्त अटैक किया है. आर-पार की जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ने साफ कर दिया है कि दोनों दुश्मन देशों के पास शांति समझौते के अलावा कोई विकल्प नहीं है. देखें दुनिया आजतक.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











