
युवक ने किया प्रेमिका के लवर का मर्डर, वारदात को अंजाम देकर कुएं में फेंकी लाश
AajTak
झारखंड के रामगढ़ में एक युवक ने प्रेमिका के लवर की बेरहमी से हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने लाश को कुएं में फेंक दिया. यह घटना रामगढ़ के गोला थाना क्षेत्र की है. पुलिस ने शंका के आधार पर युवक से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है.
झारखंड के रामगढ़ के गोला थाना क्षेत्र के डभातु गांव में हत्या की सनसनीखेज घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि एक युवक ने प्रेमिका के नए लवर को पहले बेरहमी से पीटा. इसके बाद उसे मौत के घाट उतार दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने उसकी लाश को कुएं में फेंक दिया. इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार, यह मामला रामगढ़ के गोला थाना क्षेत्र के डभातु गांव का है. यहां 18 वर्षीय प्रियांशु 26 जनवरी से लापता था. परिजनों ने उसके अपहरण की आशंका को लेकर गोला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी.
30 जनवरी को पुलिस को सूचना मिली कि डभातु गांव के एक कुएं में एक लाश पड़ा है. इसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकाला और शिनाख्त कराई तो पता चला कि लाश प्रियांशु की है.
मोबाइल नंबर की जांच से लगा आरोपी का सुराग
पुलिस ने प्रियांशु के मोबाइल नंबर के आधार पर जांच शुरू की. इसके बाद गांव के ही एक संदिग्ध युवक 19 वर्षीय रोशन कुमार को थाने लाकर उससे पूछताछ की. जब रोशन से सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली. आरोपी रोशन कुमार ने पुलिस को बताया कि वह जिस लड़की से प्रेम करता था, उसी से प्रियांशु भी प्रेम करने लगा था.
यह बात जब उसे पता चली तो उसकी हत्या की साजिश रची. इस मामले में रामगढ़ एसडीपीओ किशोर कुमार रजक ने बताया कि युवक की हत्या प्रेम प्रसंग में की गई है. आरोपी ने गुनाह कबूल कर लिया है. पुलिस ने खून लगा एक जींस, एक मोबाइल और एक बाइक बरामद की है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











